Search This Blog

amaz



Showing posts with label How to Stuff. Show all posts
Showing posts with label How to Stuff. Show all posts

Wednesday, April 8, 2026

Is it better to clear my housing loan or invest in SIPs?

 

Is it better to clear my housing loan or invest in SIPs?

Greetings,

There’s no straightforward answer to this question.

After all, there are multiple unknowns to do such calculations. And the outcome could change based on different borrower profile and details.

Still, let’s try to understand with an example.

Three years ago, Neil took a loan of Rs 1 crore for 25 years.

Now that he has surplus income, he is confused between two options.

1. Should he Increase the EMI and finish the loan early

2. Invest the surplus money in a mutual fund.

Let’s analyse the best option for him.

The First Option: Prepaying Loan

Assume his interest rate = 8.55%.

To reduce the tenure to 10 years, he increases EMI. By doing so, he pays off the loan in 13 years.

His monthly payment goes up to Rs 1,19,373 from the earlier Rs 80,860.

All this translates into a total savings of Rs 70.2 lakh.

The Second Option: Investing

Neil doesn’t increase the EMI.

Instead, he invests Rs 38,513 in an SIP for the remaining tenure of the loan.

When he finishes the loan, he will accumulate close to Rs 5 crore (assuming 12% returns).

Here’s the comparison of the two options.

No Big Impact Of Tax Deduction

Neil gets Rs 2 lakh yearly tax deduction for the interest portion of the home loan.

Assuming Neil is in the 30% tax slab, this could be income tax saving of up to Rs 60,000 a year.

It’s not significant when compared with mutual fund returns.

What if Neil pays off his home loan early and then invests in mutual funds?

Even if you add the Rs 70 lakh saved by paying off the loan early, starting an SIP would be beneficial than increasing the loan amount in the initial years.

That said, we are not saying that investing will always be beneficial. As we mentioned earlier, the result could have gone the other way as well.

For instance, if the loan is for comparatively shorter tenure, 15 years of less, increasing the loan amount could be beneficial.

So, use these calculations as a guide for your analysis. The answer could vary in different scenarios.

Hope it helps


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)


(अपना Mutual Fund /SIP स्टार्ट करने के लिए यहाँ पर क्लिक् करें) 

Thursday, December 18, 2025

60 साल की उम्र में चाहिए 10 करोड़ का फंड? सिर्फ ₹3,180 हर महीने करना होगा निवेश

 60 साल की उम्र में चाहिए 10 करोड़ का फंड? सिर्फ ₹3,180 हर महीने करना होगा निवेश

                                                                          


निवेश की दुनिया का एक सीधा नियम है कि आप जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे उतना कम बोझ पड़ेगा.

 10 करोड़ रुपये रिटायरमेंट फंड के लिए SIP अगर शुरू करें तो सिर्फ ₹3,180 मासिक निवेश काफी है. लेकिन उम्र बढ़ने पर राशि बढ़ती जाती है. आप किस उम्र से अपने रिटायरमेंट फंड के लिए निवेश शुरू कर सकते हैं, आइए आपको बताते हैं ताकि आपका बुढ़ापा पैसों के लिए टेंशन फ्री रहे.

45 साल की उम्र में निवेश शुरू करेंगे तो कब मिलेंगे 10 करोड़?

अगर कोई व्यक्ति 50 साल की उम्र में निवेश शुरू करता है और 60 साल तक 10 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहता है तो उसे हर महीने करीब ₹3.6 लाख निवेश करने होंगे. यह राशि ज्यादातर लोगों के लिए काफी भारी साबित हो सकती है. वहीं, अगर निवेश की शुरुआत 45 साल की उम्र में की जाए, तो हर महीने लगभग ₹1.47 लाख निवेश करने होंगे. यह रकम भी आम मिडिल क्लास परिवार के बजट को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है

35 साल की उम्र में इन्वेस्ट कितना करना होगा?

40 साल की उम्र में निवेश शुरू करने पर यह बोझ थोड़ा कम होता है, लेकिन फिर भी हर महीने करीब ₹65,000 का निवेश करना पड़ेगा. बहुत से लोगों को यह भी ज्यादा लग सकता है, खासकर जब घर, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जिम्मेदारियां साथ चल रही हों. अब आते हैं उस उम्र पर जहां निवेश वास्तव में आसान लगने लगता है. अगर कोई व्यक्ति 35 साल की उम्र में निवेश शुरू करता है, तो उसे हर महीने सिर्फ ₹30,000 निवेश करने होंगे और वह 60 साल की उम्र तक 10 करोड़ रुपये का फंड बना सकता है. इसी तरह, 30 साल की उम्र में निवेश शुरू करने पर हर महीने लगभग ₹14,000 का निवेश काफी होगा. यह रकम ज्यादातर नौकरीपेशा युवाओं के लिए मैनेजेबल हो सकती है.

20 साल की उम्र में करना होगा सिर्फ इतना निवेश

अगर कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र में निवेश की आदत डाल ले, तो उसे हर महीने सिर्फ ₹6,000 निवेश करने होंगे. वहीं, सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा तब सामने आता है जब निवेश की शुरुआत 20 साल की उम्र में की जाए. इस स्थिति में सिर्फ ₹3,180 प्रति माह निवेश करके 60 साल की उम्र तक 10 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है.

यह पूरा कैलकुलेशन इस बात को साफ करता है कि कंपाउंडिंग की ताकत समय के साथ काम करती है. समय जितना ज्यादा होगा, पैसा उतनी तेजी से बढ़ता है. निवेश विशेषज्ञों की मानें तो युवाओं को जल्द से जल्द SIP या लॉन्ग टर्म निवेश की शुरुआत करनी चाहिए. इससे न सिर्फ रिटायरमेंट सुरक्षित होती है, बल्कि भविष्य की वित्तीय आज़ादी भी सुनिश्चित होती है. अगर आप भी 60 साल की उम्र में बिना किसी आर्थिक तनाव के 10 करोड़ रुपये के साथ रिटायर होना चाहते हैं, तो आज ही निवेश की शुरुआत कर दें.

नोट:

अपना Mutual Fund खाता खोलने के लिए यहाँ पर क्लिक करें और SIP या Lumpsum investment या SWP की शुरुआत करें


 (ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें, अपने शहर का नाम भी लिखें)


WhatsApp join करने के लिए यहाँ क्लिक करें और अपना नाम एंड शहर का नाम लिख कर भेजें


Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। SIP से मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है और यह तय या गारंटीड नहीं होता। निवेश करने से पहले अपनी जोखिम क्षमता समझें और जरूरत हो तो किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। 

Monday, December 8, 2025

10 हजार महीने की SIP से करोड़पति बनने में कितना टाइम लगेगा? आसान कैलकुलेशन से समझें

 10 हजार महीने की SIP से करोड़पति बनने में कितना टाइम लगेगा? आसान कैलकुलेशन से समझें

क्या आप जानते हैं कि अगर आप हर महीने 10,000 रुपये की SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में निवेश करना शुरू करें, तो लंबे समय में यह आपको करोड़पति बना सकती है? यह सवाल अक्सर निवेशकों के दिमाग में आता है।

आज के दौर में छोटी बचत भी समय के साथ बड़ा फायदा दे सकती है। अगर आप हर महीने सिर्फ 10,000 रुपये की SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) शुरू करते हैं, तो सही स्ट्रैटेजी और संयम से आप भविष्य में करोड़पति बन सकते हैं। लेकिन कितने समय में? यह सवाल अक्सर लोगों के दिमाग में आता है। चलिए आपको एक आसान कैलकुलेशन से समझते हैं कि कितने सालों में यह सपना हकीकत बन सकता है।

10 हजार की मंथली SIP

मान लीजिए आप हर महीने 10,000 रुपये की SIP में निवेश करते हैं और आपको सालाना 12% का रिटर्न (यह रिटर्न अनुमानित है और म्यूचुअल फंड्स के प्रदर्शन पर आधारित हो सकता है) मिलता है। यदि आप इस निवेश को लगातार 21 साल तक करते हैं, तो आपका निवेश का कुल मूल्य 1,04,30,067 रुपये तक पहुंच जाएगा। यानि कि आप 1 करोड़ के पार पहुंच जाएंगे। हालांकि, इसमें आपकी कुल इन्वेस्टमेंट 25,20,000 रुपये होगी, जबकि 79,10,067 रुपये आपका अनुमानित रिटर्न होगा।

कंपाउंडिंग की ताकत

यह कैलकुलेशन दिखाता है कि नियमित निवेश और लंबी अवधि का कॉम्बिनेशन किस तरह पैसा बढ़ाने में मदद करता है। SIP का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप हर महीने एक छोटी राशि निवेश करके भी लंबी अवधि में बड़ा लाभ कमा सकते हैं और मार्केट की उतार-चढ़ाव से भी आपके निवेश पर असर कम पड़ता है।

टैक्स और फंड फीस

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि मैच्योरिटी के समय टैक्स और फंड की फीस कटने के बाद आपके अकाउंट में आने वाली राशि थोड़ी कम हो सकती है। लेकिन इसके बावजूद भी नियमित और लंबी अवधि का निवेश करोड़पति बनने का आसान तरीका साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप छोटे निवेश की शुरुआत जल्दी कर दें और अनुशासित तरीके से SIP जारी रखें, तो समय के साथ आपके निवेश में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।


अपना Mutual Fund खाता खोलने के लिए यहाँ पर क्लिक करें और SIP या Lumpsum investment या SWP की शुरुआत करें


 (ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें, अपने शहर का नाम भी लिखें)


WhatsApp join करें अपना नाम एंड शहर का नाम लिख कर भेजें


डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है ।)



Thursday, October 2, 2025

Power of SIP: ₹10,000 की SIP से बनेगा ₹7 करोड़ का फंड, जानें कितने साल लगेंगे

 Power of SIP: ₹10,000 की SIP से बनेगा ₹7 करोड़ का फंड, जानें कितने साल लगेंगे

SIP का सबसे बड़ा फायदा है कंपाउंडिंग का असर, जो समय के साथ धीरे-धीरे फंड को बड़ा बना देता है


SIP calculator: अगर आप हर महीने म्युचुअल फंड में 10,000 रुपये की systematic investment plan (SIP) करते हैं और औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है, तो लॉन्ग टर्म में यह निवेश 7 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यह उदाहरण बताता है कि कंपाउंडिंग और अनुशासित निवेश समय के साथ कितनी बड़ी ताकत बन जाते हैं।

SIP क्यों फायदेमंद है?

SIP म्युचुअल फंड में निवेश का एक बेहतरीन टूल है। SIP के जरिए निवेशक हर महीने, तिमाही या सालाना आधार पर एक तय राशि म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं। यह नियमित और अनुशासित निवेश की आदत को बढ़ावा देता है। SIP की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें बाजार की टाइमिंग पर जोर नहीं होता, क्योंकि यह ‘रुपी कॉस्ट एवरेजिंग’ (rupee cost averaging) के सिद्धांत पर काम करता है। जब बाजार गिरता है तो आपको ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं, और जब चढ़ता है तो कम यूनिट्स, जिससे औसत लागत संतुलित होती है।

कितने साल में कितना बनेगा फंड?

10 साल में

कुल निवेश: 12 लाख रुपये

अनुमानित फंड: 23.24 लाख रुपये

पहले दशक में आपका निवेश लगभग दोगुना हो जाता है और यह लंबी अवधि की ग्रोथ की शुरुआत है।

20 साल में

कुल निवेश: 24 लाख रुपये

अनुमानित फंड: 99.93 लाख रुपये

निवेश राशि बढ़ाए बिना आप लगभग करोड़पति बन सकते हैं।

 25 साल में

कुल निवेश: 30 लाख रुपये

अनुमानित फंड: 1.90 करोड़ रुपये

30 साल में

कुल निवेश: 36 लाख रुपये

अनुमानित फंड: 3.53 करोड़ रुपये

यहां कंपाउंडिंग का असर स्पष्ट दिखता है, जहां फंड की ग्रोथ निवेश से कई गुना ज्यादा होती है।

35 साल में

कुल निवेश: 42 लाख रुपये

अनुमानित फंड: 6.49 करोड़ रुपये

इस समय तक आप 7 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाते हैं।

लॉन्ग टर्म के लिए क्यों बेहतर है SIP?

बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम बताते हैं कि SIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कंपाउंडिंग का असर, जो समय के साथ धीरे-धीरे फंड को बड़ा बना देता है। लंबे समय तक SIP करने से आप बाजार की उठापटक (मार्केट वोलैटिलिटी) का फायदा उठा सकते हैं और निवेश की लागत को औसतन कम कर सकते हैं। साथ ही, इसमें आपको एक साथ बड़ी रकम निवेश करने की जरूरत नहीं होती। आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम लगाकर धीरे-धीरे एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, वो भी कम जोखिम के साथ।

यहाँ क्लिक करें और अपना Mutual Fund खाता खोलें और SIP शुरू करें

अपना Mutual Fund खाता खोलने के लिए यहाँ पर क्लिक करें और SIP या Lumpsum investment या SWP की शुरुआत करें


 (ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें, अपने शहर का नाम भी लिखें)

*Mutual Fund निवेश जोखिमो के आधीन है कृप्या डॉक्यूमेंट ध्यान से पढ़ें



Monday, September 15, 2025

SIP: आधा भारत नहीं जानता 10x12x50 फॉर्मूले की ताकत, जान जाएगा तो बन जाएगा 1.12 करोड़ का मालिक

 SIP: आधा भारत नहीं जानता 10x12x50 फॉर्मूले की ताकत, जान जाएगा तो बन जाएगा 1.12 करोड़ का मालिक

SIP: एसआईपी के 10x12x50 फॉर्मूले की ताकत से आप सिर्फ 10 साल में करोड़पति बन सकते हैं. म्यूचुअल फंड में हर महीने 50,000 रुपये निवेश कर 12% वार्षिक रिटर्न पर 1.12 करोड़ से अधिक राशि बनाई जा सकती है. एसआईपी क्या है? इसके फायदे क्या हैं? म्यूचुअल फंड क्या है? इसके कितने प्रकार हैं और चक्रवृद्धि ब्याज से संपत्ति निर्माण का निर्माण कैसे होता है? नियमित निवेश और अनुशासित बचत से करोड़पति बनने का सरल रास्ता जानना है, तो आपको इस रिपोर्ट को शुरू से आखिर तक पढ़ना होगा, तभी आप इसके गूढ़ रहस्य को जान सकेंगे.

SIP: ”आज की तारीख में पैसा कमाना और पैसा कमाकर बचत कर लेना टेढ़ी खीर है. अगर कोई व्यक्ति घर-परिवार चलाते हुए ऐसा कर लेता है, तो वह आज के सिकंदर से कम नहीं है. एक निश्चित आमदनी में घर-परिवार चलाते हुए लाख-दो लाख बच जाए, यही काफी है. अधिकतर नौकरी-पेशा लोगों के पास तो इतना भी नहीं बचता.” ये हम नहीं लोग कहते हैं. ऐसी बातें वे लोग कहते हैं, जो एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को नहीं जानते. करीब-करीब आधा भारत इसके बारे में नहीं जानता. इसमें भी जो लोग एसआईपी को जानते हैं, उनमें से अधिकतर लोग एसआईपी के 10x12x50 के फॉर्मूले को नहीं जानते. अगर वे इसे जान जाएंगे, तो सिर्फ 10 सालों में पैसा पीटकर 1.12 करोड़ से अधिक रकम का मालिक बन जाएंगे. अब आप कहेंगे कि जो फेंक लिये सो फेंक लिये, अब मत फेंकिए. तब हम कहेंगे कि अगर आपको एसआईपी की ताकत के बारे में पता नहीं है, तो फिर विस्तार से जानिए. आइए, हम आपको एसआईपी के 10x12x50 फॉर्मूले के बारे में विस्तार से बताते हैं.

एसआईपी क्या है?

एसआईपी के 10x12x50 फॉर्मूले की ताकत जानने से पहले आपको एसआईपी के बारे में जान लेना बहुत जरूरी है, वर्ना आपके पास अधकचरी जानकारी रह जाएगी. एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान म्यूचुअल फंड में निवेश करने का आसान और अनुशासित तरीका है. इसमें निवेशक हर महीने या तय समय पर एक निश्चित राशि निवेश करता है. यह छोटी रकम से शुरू हो सकता है और लंबे समय में चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंडिंग) का लाभ देता है. एसआईपी में रुपया कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा मिलता है, जिससे बाजार के उतार-चढ़ाव का असर संतुलित रहता है. यह निवेशक को अनुशासन सिखाता है और संपत्ति बनाने का सुनियोजित साधन है. निवेशक किसी भी समय इसे शुरू, बंद या बढ़ा-घटा सकता है.

म्यूचुअल फंड क्या है?

एसआईपी के बारे में जब आपने जानकारी ले ली है, तो उस म्यूचुअल फंड के बारे में भी जानना बेहद जरूरी है, जिसमें आपको एसआईपी के जरिए निवेश करना है. म्यूचुअल फंड एक निवेश साधन है, जिसमें अनेक निवेशकों का पैसा मिलकर शेयर, बॉन्ड और अन्य सिक्योरिटीज में लगाया जाता है. इसे पेशेवर फंड मैनेजर संभालते हैं और निवेशक अपनी यूनिट्स के अनुपात में लाभ या हानि पाते हैं. इसकी खासियत विविधीकरण, पारदर्शिता, लिक्विडिटी और कम पूंजी से शुरुआत है.

म्यूचुअल फंड कितने प्रकार के होते हैं?

म्यूचुअल फंड मुख्यत: तीन प्रकार के होते हैं. इनमें इक्विटी फंड, डेट फंड और हाइब्रिड फंड शामिल हैं. इक्विटी फंड शेयरों में निवेश, उच्च जोखिम और अधिक रिटर्न दिलाता है. डेट फंड बॉन्ड्स और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश, कम जोखिम और स्थिर रिटर्न दिलाने में मदद करता है और हाइब्रिड फंड शेयर और डेट दोनों का मिश्रण और संतुलित विकल्प है. निवेशक इसमें एसआईपी या लम्पसम के जरिए निवेश कर सकते हैं. इसके फायदे अनुशासित बचत, टैक्स लाभ (ईएलएसएस) और लंबे समय में संपत्ति निर्माण है. हालांकि, इसमें बाजार जोखिम और फंड मैनेजमेंट से जुड़ा जोखिम भी होता है. सही योजना और धैर्य से म्यूचुअल फंड बेहतरीन निवेश साबित हो सकते हैं.

एसआईपी का 10x12x50 फॉर्मूला क्या है?

अब आप मुद्दे की बात तक पहुंचे हैं. यह जानकारी आपके लिए सबसे अहम है. एसआईपी के 10x12x50 फॉर्मूले को समझना बेहद आसान है. मान लीजिए कि आपकी उम्र 40 साल है और आपने अपने कैरियर के बाकी 10 सालों में निवेश करके मोटी रकम जमा करना चाहते हैं. 10 सालों में आपको मोटी रकम जमा करने के लिए एसआईपी के जरिए हर महीने आपको कम से कम 50,000 रुपये किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करना होगा. इस पर आपको सालाना कम से कम 12% तक रिटर्न मिलेगा. यह आप तभी कर सकते हैं, जब आपकी सैलरी 80,000 से 1 लाख रुपये के बीच हो. ऐसा करने पर आप अगले 10 साल में 1.12 करोड़ रुपये से अधिक रकम जमा कर सकते ह

एसआईपी के 10x12x50 फॉर्मूले से करोड़पति कैसे बनेंगे?

आपके मतलब का दूसरा सवाल एकदम वाजिब है कि एसआईपी के 10x12x50 फॉर्मूले के आधार पर अगले 10 साल में एक करोड़ रुपये कैसे जमा होंगे. भारत भर में लोकप्रिय एसआईपी कैलकुलेटर ग्रो डॉट इन के अनुसार, अगर आपकी उम्र 40 साल है और आप एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में हर महीने 50,000 रुपये जमा कर रहे हैं, तो अगले 10 साल में आपके अकाउंट में करीब 60 लाख रुपये जमा हो जाएंगे. अब इस जमा राशि पर 12% का कंपाउंडिग रिटर्न के तौर पर आपको 52,01,794 रुपये मिलेंगे. अब आप मूलधन 60 लाख और रिटर्न के तौर पर मिली 52,01,794 रुपये की राशि को जोड़ दीजिए, तब आपके पास करीब 1,12,01,794 रुपये यानी 1.12 करोड़ से अधिक की राशि होगी. अब आप बताइए कि अगर आप एसआईपी के जरिए किसी म्यूचुअल फंड में नियमित तौर पर हर महीने 50,000 रुपये जमा करेंगे, तो 10 साल में करोड़पति बनेंगे या नहीं?

यहाँ क्लिक करें और अपना Online Mutual Fund खाता खोलें और SIP शुरू करें / lumpsum निवेश करें. SIP starts from Rs.500 onwards


अपना Mutual Fund खाता खोलने के लिए यहाँ पर क्लिक करें और SIP या Lumpsum investment या SWP की शुरुआत करें


 (ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें, अपने शहर का नाम भी लिखें)

*Disclaimer: Mutual Fund investments are subject to market Risk. Read all scheme related Documents carefully. The return may vary from time to time. 

Thursday, August 7, 2025

मार्केट की गिरावट में काम आता है SIP का 10-7-1 Rule, अच्छा रिटर्न चाहिए तो न करें ये 5 गलतियां, फिर पैसा बनना तय!

 मार्केट की गिरावट में काम आता है SIP का 10-7-1 Rule, अच्छा रिटर्न चाहिए तो न करें ये 5 गलतियां, फिर पैसा बनना तय!



सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में सफलता के लिए सिर्फ निवेश शुरू करना ही काफी नहीं, बल्कि अनुशासन बनाए रखना भी जरूरी है. निवेशक अक्सर 5 आम गलतियां करते हैं. इन गलतियों से बचने के लिए, "10-7-1 रूल" एक प्रभावी रणनीति है. यह नियम निवेशकों को अनुशासित रहने और लंबी अवधि में कम्पाउंडिंग का फायदा उठाने में मदद करता है.

मार्केट की गिरावट में काम आता है SIP का 10-7-1 Rule, अच्छा रिटर्न चाहिए तो न करें ये 5 गलतियां, फिर पैसा बनना तय!

SIP तो शुरू कर दी... पर क्या आप भी उन 45% लोगों में से हैं जो दो साल के भीतर ही इसे बंद कर देते हैं? म्यूचुअल फंड एसोसिएशन (AMFI) के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. लोग बड़े उत्साह और लंबे समय के सपनों के साथ SIP शुरू करते हैं, लेकिन बाजार के एक छोटे से झटके या किसी अप्रत्याशित खर्चे के आते ही सबसे पहले अपनी SIP पर ही कुल्हाड़ी चलाते हैं.

आखिर ऐसा क्यों होता है? वजह है- निवेश से जुड़ी गलतफहमियां और वित्तीय अनुशासन की कमी.

आज हम आपको इसी समस्या का समाधान बताएंगे. हम आपको उन 5 बड़ी गलतियों से रूबरू कराएंगे जो आपकी SIP को बढ़ने से रोकती हैं और साथ ही आपको निवेश का वो शक्तिशाली '10-7-1' रूल सिखाएंगे, जो आपको न सिर्फ बाजार के उतार-चढ़ाव में टिके रहने की हिम्मत देगा, बल्कि आपकी दौलत को कई गुना तेजी से बढ़ाएगा.

क्यों डूब जाती है आपकी SIP? ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे आप?

गलती 1: SIP को लॉटरी का टिकट समझना

कई नए निवेशक यह सोचकर आते हैं कि म्यूचुअल फंड में उनका पैसा कुछ ही महीनों या एक-दो साल में डबल हो जाएगा. जब ऐसा नहीं होता, तो वे निराश होकर SIP बंद कर देते हैं और जल्दी पैसा बनाने के चक्कर में सीधे शेयरों या फ्यूचर-ऑप्शन जैसे जोखिम भरे रास्तों पर चले जाते हैं.

सच: SIP एक मैराथन है, 100 मीटर की दौड़ नहीं. यह "जल्दी अमीर बनो" स्कीम नहीं, बल्कि "धीरे-धीरे अमीर बनो" का सिद्ध फॉर्मूला है.

गलती 2: बाजार गिरने पर डरकर भाग जाना

यह सबसे आम और सबसे बड़ी गलती है. जैसे ही बाजार गिरता है और पोर्टफोलियो लाल दिखने लगता है, निवेशक घबराकर अपनी SIP रोक देते हैं और पैसा निकाल लेते हैं.

सच: बाजार में गिरावट आपके लिए 'डिस्काउंट सेल' की तरह है. इसी समय आपकी SIP आपको सस्ते में ज्यादा यूनिट्स खरीदकर देती है. जो लोग इस गिरावट में टिके रहते हैं, बाजार चढ़ने पर सबसे ज्यादा मुनाफा वही कमाते हैं.

गलती 3: इमरजेंसी के लिए कोई 'Plan B' न होना

अचानक नौकरी छूटना, कोई मेडिकल इमरजेंसी या कोई बड़ा अप्रत्याशित खर्च... ऐसी स्थितियों में अक्सर लोग सबसे पहले अपनी SIP ही बंद करते हैं.

सच: आपकी SIP आपके सपनों के लिए है, इमरजेंसी के लिए नहीं. ऐसी किसी भी आपात स्थिति के लिए हमेशा एक इमरजेंसी फंड (आपके 6 महीने के खर्च के बराबर रकम) बनाकर रखें. यह फंड आपके निवेश का सुरक्षा कवच है.

गलती 4: बिना मंजिल के जहाज चलाना

"बस निवेश कर रहा हूं"- यह रवैया बहुत खतरनाक है. अगर आपने अपने निवेश को किसी लक्ष्य से नहीं जोड़ा है, तो आप किसी भी छोटी-मोटी जरूरत के लिए उसे तोड़ देंगे.

सच: अपने निवेश को लक्ष्यों का नाम दें. जैसे - 'कार वाली SIP', 'घर के डाउन पेमेंट वाली SIP', 'बच्चों की पढ़ाई वाली SIP', 'रिटायरमेंट वाली SIP'. जब आप ऐसा करते हैं, तो आप भावनात्मक रूप से अपने निवेश से जुड़ जाते हैं और उसे बीच में नहीं छोड़ते.


गलती 5: कर्ज लेकर शौक पूरे करना

गैर-जरूरी चीजों (जैसे महंगा फोन, वेकेशन) के लिए पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड से उधार लेने की आदत आपके वित्तीय अनुशासन को खत्म कर देती है. इस कर्ज को चुकाने का दबाव अक्सर आपकी SIP पर ही आता है.

सच: निवेश का पहला नियम है - पहले बचाओ, फिर खर्च करो. अपनी जरूरतों और चाहतों के बीच का अंतर समझें.

पेश है SIP का '10-7-1' गोल्डन रूल

अब जब आप गलतियों को समझ गए हैं, तो आइए उस नियम को जानते हैं जो आपको एक सफल निवेशक बनाएगा.

SIP का 10-7-1 गोल्डन रूल

(10) 10% की गिरावट के लिए रहें तैयार

यह मानकर चलें कि बाजार हर साल 10% तक गिर सकता है. यह सामान्य है.

(7) 7 साल का समय जरूर दें

​​​​​

अपने निवेश को कम से कम 7 साल तक टिके रहने का मौका दें.

(1) हर 1 साल में निवेश बढ़ाएं

अनुशासन के साथ हर साल अपनी SIP की रकम को थोड़ा बढ़ाएं.

आइए, इस रूल को विस्तार से समझते हैं

10-10% गिरावट के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें

यह एक मनोवैज्ञानिक नियम है. पिछले 23 सालों में से 20 साल ऐसे रहे हैं जब बाजार कम से कम 10% तक गिरा है. यह बाजार का स्वभाव है. अगर आप इस सच्चाई को स्वीकार कर लेंगे, तो गिरावट के समय आप डरेंगे नहीं, बल्कि इसे एक अवसर के रूप में देखेंगे.

7- अपने निवेश को कम से कम 7 साल का समय अवश्य दें

यह धैर्य का नियम है. SIP में कम्पाउंडिंग का असली जादू दिखने में कुछ साल लगते हैं. ऐतिहासिक रूप से यह देखा गया है कि जिन लोगों ने अपने इक्विटी निवेश को 7 साल या उससे अधिक समय तक बनाए रखा, उन्हें लगभग हमेशा पॉजिटिव रिटर्न ही मिला है.

1- हर साल अपना निवेश बढ़ाएं (The Power of Step-up)

यह आपकी दौलत को तेज करने वाला 'एक्सेलरेटर' है. हर साल अपनी आय बढ़ने के साथ, अपनी SIP की रकम में भी थोड़ी बढ़ोतरी करें. आइए देखते हैं कि 10% की सालाना बढ़ोतरी कितना बड़ा अंतर पैदा कर सकती है.

कैलकुलेशन टेबल: फ्लैट SIP vs स्टेप-अप SIP

(मासिक निवेश: ₹25,000, अवधि: 10 साल, अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना)

पैरामीटर सिनेरियो A: फ्लैट SIP सिनेरियो B: स्टेप-अप SIP (10% सालाना बढ़ोतरी)

कुल निवेशित राशि ₹30 लाख ₹47.81 लाख

कॉर्पस की अनुमानित वैल्यू ₹58.04 लाख ₹84.45 लाख

मुनाफे में अंतर - ₹26.41 लाख ज्यादा

आपने देखा! सिर्फ हर साल थोड़ा सा निवेश बढ़ाने से आपका मुनाफा ₹26 लाख से भी ज्यादा बढ़ गया.


Conclusion: आपके काम की बात

SIP में पैसा बनाना रॉकेट साइंस नहीं है. यह सिर्फ दो चीजों का खेल है- गलतियों से बचना और अनुशासन बनाए रखना. अगर आप ऊपर बताई गई 5 आम गलतियों से बचते हैं और निवेश के '10-7-1' गोल्डन रूल को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो आप न केवल अपने वित्तीय लक्ष्यों को समय पर हासिल कर पाएंगे, बल्कि उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ी दौलत भी बना पाएंगे. याद रखें, SIP में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला फंड वो नहीं है जो सबसे ज्यादा रिटर्न देता है, बल्कि वो है जिसमें आप सबसे लंबे समय तक टिके रहते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. बाजार गिरने पर SIP रोकने के बजाय क्या करना चाहिए?

अगर संभव हो तो कुछ अतिरिक्त पैसा लगाकर और यूनिट्स खरीदें, या फिर कुछ न करें और अपनी SIP को चलने दें.

2. 10-7-1 रूल में 1 का क्या मतलब है?

इसका मतलब है कि आपको हर 1 साल में अपने SIP निवेश की राशि को बढ़ाना चाहिए (जिसे स्टेप-अप SIP कहते हैं).

3. इमरजेंसी फंड कितना होना चाहिए?

आपके 6 से 12 महीने के जरूरी खर्चों के बराबर की रकम आपके इमरजेंसी फंड में होनी चाहिए.

4. निवेश के लिए कौन सा फंड चुनें?

शुरुआत करने वालों के लिए, एक डायवर्सिफाइड फ्लेक्सी-कैप फंड या निफ्टी 50 इंडेक्स फंड एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

5. SIP शुरू करने का सबसे अच्छा समय क्या है?

सबसे अच्छा समय 'आज' है. जितनी जल्दी आप शुरू करेंगे, कम्पाउंडिंग को काम करने के लिए उतना ही ज्यादा समय मिलेगा.

अपना Mutual  Fund Khata खोलने के लिए यहाँ पर क्लिक करें 

अपना Mutual Fund खाता खोलने के लिए यहाँ पर क्लिक करें और SIP या Lumpsum investment या SWP की शुरुआत करें


 (ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें, अपने शहर का नाम भी लिखें)

sip investment 10 7 1 rule 5 mistakes to avoid for good returns


*Disclaimer. Only for Information. Mutual Funds are subject to market risk

Saturday, July 5, 2025

SIP या Lumpsum, Mutual Fund में निवेश के लिए क्या है सही? आपको क्या चुनना चाहिए

 SIP या Lumpsum, Mutual Fund में निवेश के लिए क्या है सही? आपको क्या चुनना चाहिए

Mutual Fund SIP vs Lump Sum म्यूचुअल फंड अपने बेहतरीन रिटर्न के चलते निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। इसमें आप कई तरीकों से निवेश कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि म्यूचुअल फंड में निवेश के दो विकल्प एसआईपी और लमसम क्या है। आपके लिए कौन-सा बेहतर है। इसके साथ ही आपको कौन-सा विकल्प चुनना चाहिए।


आज लोग बढ़-चढ़कर अपने पोर्टफोलियो में म्यूचुअल फंड को भी शामिल कर रहे हैं। इसमें न्यूनतम अनुमानित 12 से 14 फीसदी रिटर्न मिलता है। म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए दो विकल्प काफी मशहूर है। इनमें लमसम और एसआईपी (Mutual Fund SIP vs Lump Sum) दोनों शामिल हैं।

पहले इन दोनों के बारे में जानते हैं। फिर जानेंगे कि आपके लिए कौन-सा बेहतर विकल्प रहेगा।

Mutual Fund Lump Sum क्या है?

लमसम का अर्थ हुआ इकट्ठा या एकमुश्त। किसी भी म्यूचुअल फंड में आप एकमुश्त पैसा निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बड़ा अमाउंट चाहिए होता है। ये एक तरह से शेयर खरीदने जैसा है। एक बार निवेश करने के बाद अगर आप दोबारा उसी फंड में निवेश करना चाहते हो, तो कर सकते हैं। इसमें कोई समय सीमा नहीं होती।

Mutual Fund SIP क्या है?

एसआईपी (Systematic Investment Plan) म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे आसान तरीका है। एसआईपी से आज हर कोई वाकिफ है। एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए आप किस्तों में पैसे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।

आज आप महज 100 रुपये के साथ भी एसआईपी शुरू कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड के अलावा आप ईटीएफ और शेयर भी एसआईपी यानी किस्त में पर्चेज कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड एसआईपी में आपको कई तरह की सुविधा मिलती है। जैसे Step-up के जरिए एक निर्धारित समय में निश्चित अमाउंट की बढ़ोतरी करना। इसके साथ ही आर्थिक संकट पड़ने पर आप ये एसआईपी बंद भी कर सकते हैं।

आप इक्विटी, डेट और हाइब्रिड किसी भी फंड में एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही आप निवेश अमाउंट को अपनी सैलरी के अनुसार तय कर सकते हैं।

आपके लिए क्या बेहतर है?

अगर किसी व्यक्ति को शेयर बाजार के बारे में अच्छी समझ है। इसके साथ ही वे मोटा फंड निवेश करना चाहता है, तो म्यूचुअल फंड लमसम का ऑप्शन चुन सकता है। अब सवाल ये आता है कि फिर किसी शेयर को खरीदना और म्यूचुअल फंड लमसम में क्या अंतर हुआ।

म्यूचुअल फंड के अंतर्गत आप शेयर की तरह एकमुश्त पैसा दे रहे हैं, लेकिन इसमें आप एक शेयर पर नहीं, बल्कि अलग-अलग Asset class में निवेश कर रहे हैं। एसेट क्लास के अंतर्गत इक्विटी, बॉन्ड, डेट, रियल एस्टेट इत्यादि शामिल हैं।

लेकिन अगर आप ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते और न ही शेयर बाजार के बारे में जानकारी है, तो एसआईपी का ऑप्शन चुन सकते हैं।

नीचे क्लिक करें

अभी अपना म्यूचुअल फंड खाता खोलें और निवेश करें

सम्पर्क करें 8360264310

ये सीक्रेट कोई नहीं बताएगा: SIP में लगाने जा रहे हैं पैसा, तो रट लें ये 4 बातें, मिलेगा रॉकेट की स्पीड में पैसा

*म्यूचुअल फंड बाजार जोखिम के अधीन है कृप्या निवेश से पहले डॉक्यूमेंट ध्यान से पढे़

Sunday, June 29, 2025

ये सीक्रेट कोई नहीं बताएगा: SIP में लगाने जा रहे हैं पैसा, तो रट लें ये 4 बातें, मिलेगा रॉकेट की स्पीड में पैसा

 ये सीक्रेट कोई नहीं बताएगा: SIP में लगाने जा रहे हैं पैसा, तो रट लें ये 4 बातें, मिलेगा रॉकेट की स्पीड में पैसा


म्यूचुअल फंड की SIP में निवेश करना (निवेश करें) लोगों की धीरे धीरे पसंद बनता जा रहा है.जी हां SIP निवेश का एक ऐसा ऑप्शन होता है जिसमें निवेशक हर महीने छोटी-छोटी रकम लगाकर लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. एसआईपी में निवेश अनुशासित तरीके से होता है और कंपाउंडिंग का फायदा भी खूब मिलता है. हालांकि यह मार्केट से जुड़ा ऑप्शन होता है, इसलिए इसमें थोड़ा रिस्क भी रहता है. लेकिन अगर सही जानकारी और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर निवेश करेंगे तो आप इससे अच्छा रिटर्न पा सकते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं.

एसआईपी में कंपाउंडिंग 

 SIP में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट मनी मेकिंग वाला सेफ ऑप्शन है.जी हां SIP एक सिंपल और अनुशासित ऑप्शन होता है जिससे छोटी-छोटी राशि से लॉन्ग टर्म में लाखों का फंड तैयार किया जा सकता है. एसआईपी में कंपाउंडिंग का फायदा खूब मिलता है, जिससे रिटर्न और भी बेहतर हो जाता है. हालांकि यह शेयर बाजार से जुड़ा होता है, तो थोड़ी सावधानी जरूरी है. लेकिन अगर सही जानकारी, समय पर निवेश और धैर्य के साथ आप SIP में निवेश करके अपने फाइनेंशियल फ्यूचर को मजबूत बना सकते हैं.

छोटी-छोटी SIP

अगर कोई निवेशक एसआईपी में निवेश का प्लान कर रहा है, तो सबसे समझदारी भरा कदम ये होता है कि छोटी रकम से शुरुआत करना चाहिए. अचानक बड़ी राशि से SIP शुरू करना हर किसी के लिए जोखिम  से भरा साबित हो सकता है, क्योंकि फ्यूचर में अगर कोई आर्थिक परेशानी आती है तो उस बड़ी SIP को जारी रखना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. तो ऐसे में आप शुरुआती दौर में 2 से 3 छोटी-छोटी SIP शुरू कर सकते हैं.ऐसा करने से निवेश का अनुशासन बना रहेगा, और कम रिस्क में अच्छा फंड फ्यूचर के लिए तैयार हो जाएगा.

निरंतरता बनाए रखना

SIP में इन्वेस्टमेंट करते समय सबसे जरूरी बात निरंतरता बनाए रखना होता है. कई बार निवेशक जोश में आकर SIP में पैसा लगाना तो शुरू कर देते हैं, लेकिन जैसे ही बाजार में गिरावट आती है या मंदी का माहौल बनता है, वो घबरा कर उसे बंद कर देते हैं. लेकिन यहीं वो एक बड़ी गलती कर बैठते हैं. मंदी के समय धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि बाजार कुछ समय बाद फिर से रिकवर हो जाएगा. अगर आप निवेश को जारी रखते हैं, तो लॉन्ग टर्म में इससे बेहतर रिटर्न मिलने के फुल चांस रहेंगे.

स्पष्ट लक्ष्य तय करना 

SIP में इन्वेस्टमेंट करने से पहले ही टारगेट साफ होना जरूरी होता है.जब आप किसी खास मकसद जैसे बच्चों की पढ़ाई, शादी या रिटायरमेंट के लिए SIP शुरू करते हैं, तो आपका निवेश ज्यादा फोकस्ड होता है.ऐसा करने से ना केवल निवेश का प्लान क्लियर रहता है बल्कि उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कितनी राशि चाहिए होगी वो भी दिमाग में रहती है. ऐसे में आप इन्वेस्टमेंट की राशि और अवधि को सही तरीके से प्लान कर पाते हैं और टारटेग तक आसानी से पहुंच पाते हैं.


Call: 8360264310 G S Rattan (AMFI Registeted Mutual Fund Distributor) 

(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)



Saturday, May 24, 2025

सिर्फ 10 साल की SIP बनाएगी आपको 'धनवान', समझें ₹2000,4000,6000,8000,₹10000 का पूरा रिटर्न चार्ट!

सिर्फ 10 साल की SIP बनाएगी आपको 'धनवान', समझें ₹2000,4000,6000,8000,₹10000 का पूरा रिटर्न चार्ट!


SIP calculation: फ्यूचर को सेफ करने के लिए SIP इन्वेस्टमेंट एक बेस्ट ऑप्शन होता है. असल में एसआईपी में निवेश करने से न केवल अनुशासन बना रहता है, बल्कि कंपाउंडिंग का जादू भी लंबे समय में शानदार रिटर्न देता है. एसआईपी में 2, 4, 6,  8,10 हजार के निवेश से आप फ्यूचर में तगड़ा फंड खुद के लिए क्रिएट कर सकते हैं. तो चलिए एसआईपी कैलकुलेशन से समझेंगे  ₹2000,4000,6000,8000,₹10000 के निवेश पर आपको कितना रिटर्न मिलने वाला है.

एसआईपी का 10 साल का कैलकुलेश

SIP calculation: आज के समय में हर कोई अपनी छोटी-छोटी बचत से फ्यूचर के लिए अच्छा फंड बनाने की कोशिश करता है,लेकिन इसको सच करने के लिए समझ नहीं आता कहां सही इन्वेस्टमेंट किया जाए. जी हां, तो म्यूचुअल फंड का सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) आपके इस सपने को हकीकत में बदल सकता है.तो आज हम आज जानेंगे कि अगर हम बस 10 साल में अच्छा फंड बनाना चाहते हैं तो कितने हजार के निवेश पर कितना फंड बनेगा. तो चलिए जानेंगे कैसे अलग-अलग रकम निवेश करने पर कितना फायदा हो सकता है.

कितने साल का करें निवेश?

एसआईपी में सही रकम निवेश करके आप खुद के लिए अच्छा फंड क्रिएट कर सकते हैं.जी हां अगर 2000,4000,6000,8000 और 10 हजार का निवेश हम 10 साल तक जारी रखेंगे तो फ्यूचर में खुद के लिए अच्छा फंड बना सकते हैं...जी हां इस निवेश से कम समय में आप अच्छा फंड बना सकते हैं.बस एसआईपी में निवेश के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है.  

एसआईपी में निवेश के रूल्स

SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक अनुशासित और सरल तरीका है.SIP में निवेश कर रहे हैं तो कंपाउंडिंग की ताकत धैर्य रहकर समझें.आइए देखें 10 साल में SIP का कमाल (अनुमानित 12% सालाना रिटर्न पर) का फंड बनने का कैलकुलेशन  

10 साल में 2,4,6,8 और 10 हजार की SIP से कितना बनेगा?

मासिक एसआईपी से आप लंबे समय के लिए छोटी-छोटी रकम निवेश करके बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं.उदाहरण के तौर पर, अगर आप हर महीने ₹2,000 की SIP शुरू करते हैं, तो 10 साल में कुल ₹2.4 लाख का इन्वेस्टमेंट करने पर अनुमानित ₹4.64 लाख का फंड बन सकता है, यानी करीब ₹2.24 लाख का मुनाफा.इसी तरह, ₹4,000 हर माह की SIP से 10 साल में ₹9.29 लाख, ₹6,000 से ₹13.94 लाख, ₹8,000 से ₹18.58 लाख और ₹10,000 से ₹23.23 लाख तक का फंड तैयार हो सकता है. जबकि ₹10,000 मासिक SIP पर आपको करीब ₹11.23 लाख का अनुमानित फायदा मिल सकता है. खास बात ये है कि यह आंकड़े 10 सालों में 12% सालाना रिटर्न की अनुमानित दर पर आधारित हैं.  

हालांकि अगर आप इनमें से किसी भी राशि का निवेश शुरू कर रहे हैं तो मुनाफा पाने के SIP निश्चित रूप से लंबी अवधि में संपत्ति बनाने का एक शक्तिशाली जरिया है. इससे छोटी-छोटी बचत को बड़े सपनों में बदल सकते हैं. तो आज ही अपनी वित्तीय योजना बनाएं और SIP के माध्यम से अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं.

*mutual funds are subject to market risk. Read documents carefully before investment

अपना म्यूचुअल फंड का सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) खाता खोलें और SIP शुरू करें

म्यूचुअल फंड में सहायता के लिए संपर्क करें

Friday, May 9, 2025

SWP Table : एक बार में करें 10 लाख निवेश, हर महीने 1 लाख रुपये होगी इनकम, ये है 20 साल का टेबल-

 SWP Table : एक बार में करें 10 लाख निवेश, हर महीने 1 लाख रुपये होगी इनकम, ये है 20 साल का टेबल

रिटायरमेंट के लिए सही वक्त पर प्लानिंग और निवेश शुरू करना बेहतर होता है. अगर आपने सोच समझकर कम उम्र से ही प्लानिंग शुरू कर दी तो रिटायरमेंट के लिए आपको 55 साल या 58 साल का इंतजार नहीं करना होगा.



SWP Calculator for Retirement : रिटायरमेंट के लिए सही वक्त पर प्लानिंग और निवेश शुरू करना बेहतर होता है. अगर आपने सोच समझकर कम उम्र से ही प्लानिंग शुरू कर दी तो रिटायरमेंट के लिए आपको 55 साल या 58 साल का इंतजार नहीं करना होगा. आप रिटायरमेंट की परंपरागत उम्र से ही पहले आर्थिक आजादी पाने में कामयाब हो सकते हैं. भारत के युवा आज इस दिशा में तेजी से सोच रहे हैं. बेहतर इनकम और फाइनेंशियल प्लानिंग (Retirement Planning) को लेकर जागरूकता इसमें मदद कर रही हैं. तो भारत जैसे देश में यह सपना कैसे पूरा हो सकता है 


SWP : म्‍यूचुअल फंड का ये विकल्‍प करेगा मदद 

फाइनेंशियल फ्रीडम (Financial Freedom) पाने के रास्‍ते में आपकी मदद करेगा म्‍यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान (SWP) का विकल्‍प. सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान अपनाने (SWP Investment) के पहले आपको सबसे पहले उसमें निवेश के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना होगा. यहां मदद कर सकती है इक्विटी म्‍यूचुअल फंड की बेहतर रिटर्न देने  वाली स्‍कीम. आप निवेश के लिए लम्‍प सम या एसआईपी किसी भी विकल्‍प का सहारा ले सकते हैं. म्‍यूचुअल फंड (Mutual Fund) की कई स्‍कीम हैं, जिन्‍होंने लंबी अवधि में 12 से 15 फीसदी एनुअलाइज्‍ड रिटर्न दिया है. ऐसे में अगर 10 लाख रुपये 21 साल के लिए निवेश करें और अनुमानित रिटर्न 12 फीसदी सालाना मान लें तो 21 साल में 1,08,00,000 रुपये फंड तैयार हो सकता है. 

लम्‍स सम कैलकुलेटर

वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट :  10,00,000 रुपये 
निवेश की अवधि : 21 साल
21 साल के लम्‍प सम पर अनुमानित रिटर्न : 12 फीसदी सालाना
21 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : 1,08,00,000 रुपये 

SWP कैलकुलेटर

वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट : 1,08,00,000 रुपये 
निवेश की अवधि : 20 साल
अनुमानित रिटर्न: 8 फीसदी सालाना
हर महीने विद्ड्रॉल अमाउंट : 1 लाख रुपये 
20 साल में विद्ड्रॉल अमाउंट : 1,85,00,0000 रुपये 
20 साल बाद बैलेंस : 12,202 रुपये 
आपके निवेश पर रिटर्न : 77,12,202 रुपये 

Year

Amount Invested (₹)

Withdrawn Amount (₹)

Returns from Investment (₹)

Resultant Amount (₹)

2025

1,08,00,000

12,00,000

30,90,432

1,04,20,611 

2026

24,00,000

16,10,872

1,00,10,872

2027

36,00,000

23,68,353

95,68,353

2028

48,00,000

30,90,432

90,90,432

2029

60,00,000

37,74,278

85,74,278

2030

72,00,000

44,16,832

80,16,832

2031

84,00,000

50,14,790

74,14,790

2032

96,00,000

55,64,584

67,64,584

2033

1,08,00,000

60,62,362

60,62,362

2034

1,20,00,000

65,03,963

53,03,963

2035

1,32,00,000

68,84,891

44,94,891

2036

1,44,00,000

72,00,294

36,00,294

2037

1,56,00,000

74,44,929

26,44,929

2038

1,68,00,000

76,13,134

16,13,134

2039

1,80,00,000

76,98,796

4,98,796

2040

1,85,00,000

77,08,969

8,969

2041

1,85,00,000

77,09,686

9,686

2042

1,85,00,000

77,10,461

10,461

2043

1,85,00,000

77,11,298

10,461

2044

1,85,00,000

77,12,202

12,202

(calculator source : franklin templeton india

क्‍या है सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान

SWP या सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान अपने निवेश से पैसा निकालने का एक अनुशासित तरीका है. यह विकल्‍प रिटायरमेंट के लिए या जॉब से ब्रेक लेने के समय बेहतर काम करता है. आपको इसके लिए अपने म्युचुअल फंड को महीने की एक तय तारीख पर एक तय राशि डेबिट करने के लिए निर्देश देना होगा, और पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. निकासी के बाद बचा हुआ फंड निवेश में बना रहता है और आपको उस पर रिटर्न मिलता रहता है, जिससे आपको कंपाउंडिंग का फायदा भी मिलना जारी रहता है.

(नोट : हमने यहां एसडबल्यूपी कैलकुलेटर के आधार पर जानकारी दी है. किसी भी इक्विटभ्कि स्कीम में पैसे लगाने की सलाह नहीं दी है. सिर्फ बताया है कि इक्विटी स्कीम में लंबी अवधि के दौरान हाई रिटर्न संभव है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

CLICK HERE: To Open your Mutual Fund Account

WhatsApp:

Saturday, April 19, 2025

अब घर बैठे पूरा करें म्युचुअल फंड KYC

अब घर बैठे पूरा करें म्युचुअल फंड KYC 




इंडिया पोस्ट लेकर आया है डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन सेवा : अब म्युचुअल फंड में निवेश करने के लिए KYC करवाने के लिए ना लाइन में लगना पड़ेगा, ना ही कहीं जाना पड़ेगा, इंडिया पोस्ट और निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड ने मिलकर एक शानदार पहल की है – जिससे KYC की प्रक्रिया अब आपके घर पर ही पूरी हो जाएगी 

यह सेवा किसके लिए है? 
बुज़ुर्ग नागरिक 
ग्रामीण इलाकों के लोग जिनको चलने-फिरने में परेशानी होती है 

जो बैंक या फाइनेंशियल ऑफिस से दूर रहते हैं

अब ये सभी लोग भी आसानी से म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं और अपने पैसे को बढ़ा सकते हैं. 

KYC क्या होता है? 
KYC मतलब “Know Your Customer”, यानी कि निवेशक की पहचान की पुष्टि, इसमें आपका नाम, पता, PAN कार्ड, मोबाइल नंबर जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स लिए जाते हैं. SEBI (जो भारत में निवेश की निगरानी करता है) ने इसे अनिवार्य बनाया है. बिना KYC के आप म्युचुअल फंड में पैसा नहीं लगा सकते 

घर बैठे KYC कैसे होगा? 
इंडिया पोस्ट का कर्मचारी आपके घर आएगा वह आपके डॉक्यूमेंट्स चेक करेगा (आधार, PAN आदि) आपकी जानकारी की पुष्टि होगी यानी इन-पर्सन वेरिफिकेशन सब कुछ सही होने पर आपका KYC अपडेट हो जाएगा सरकार का उद्देश्य क्या है? इस योजना का हिस्सा है “जन निवेश”, यानी हर नागरिक को निवेश की सुविधा देना – चाहे वो कहीं भी रहता हो. सरकार चाहती है कि गांव-गांव तक लोग निवेश करना सीखें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं. 

जरूरी सवाल-जवाब (FAQs) 
क्या म्युचुअल फंड में निवेश के लिए KYC जरूरी है? हां, यह बिल्कुल जरूरी है 

क्या KYC के बिना म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं? नहीं, बिना KYC के निवेश नहीं हो सकता 

KYC रजिस्टर कैसे करें? 
KYC के लिए सबसे पहले फॉर्म KRA या म्युचुअल फंड कंपनी की वेबसाइट से डाउनलोड करें, उसमें अपना नाम, पता, PAN, मोबाइल, ईमेल जैसी जानकारी भरें, आधार, PAN आदि डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी लगाएं और फॉर्म जमा करें, इसके बाद इन-पर्सन वेरिफिकेशन होगा, जिसमें आपकी पहचान की पुष्टि की जाएगी,
प्रक्रिया पूरी होते ही आपका KYC पूरा मान लिया जाएगा कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें अगर आपके दस्तावेजों में कोई गलती या जानकारी में मेल नहीं होता है, तो आपका KYC रिजेक्ट हो सकता है, इसलिए सभी जानकारी ध्यान से भरें, एक बार KYC पूरा हो जाने पर यह सभी म्युचुअल फंड कंपनियों में अपने आप अपडेट हो जाता है, जिससे आपको हर जगह अलग-अलग प्रक्रिया नहीं करनी पड़ती, यह अपडेट होने में आमतौर पर 7 से 10 दिन का समय लग सकता है. 

एक बार KYC हो जाने के बाद आप उसी KYC से कई म्युचुअल फंड स्कीमों में SIP या लंपसम के माध्यम से निवेश कर सकते हैं.