Search This Blog

amaz



Showing posts with label Tips for All. Show all posts
Showing posts with label Tips for All. Show all posts

Wednesday, April 8, 2026

भारतीय संविधान Prepare For Exams (SSC/RRB/UPSC etc.,)

CONSTITUTION / SAMVIDHAN OF INDIA
भारतीय संविधान Prepare For Exams (SSC/RRB/UPSC etc.,) 



 




















Friday, August 1, 2025

TDS New Rules : FD करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले,TDS के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से होगा लागू

 TDS New Rules : FD करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले,TDS के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से होगा लागू


TDS New Rules : जैसा कि आप सभी लोगों को पता ही होगा कि 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में पेश किया गया था। वहीं केंद्रीय बजट 2025 में सरकार ने टैक्स से जुड़े कई बदलाव का ऐलान भी किए थे। वहीं इसी कड़ी में टैक्स डिडक्टेड एक्ट सोर्स के नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। वही यह बदलाव 1 अगस्त 2025 में लागू किया जाएगा। वही इस बदलाव के बाद फिक्स डिपाजिट करने वाले निवेशकों को बहुत ही बाद राहत मिलने का संभावना है।

आप सभी को बता दे की टीडीएस कोर्स पर काटे जाने वाली टैक्स होते हैं। जब बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज एक निश्चित लिमिट से अधिक हो जाती है तो बैंक को टीडीएस काटने होते है और नॉन सीनियर सिटीजन के लिए अलग-अलग होते हैं। बता दे कि बजट में इन लिमिट्स को तर्कसंगत बनाने का प्रस्ताव भी किए गए थे। ताकि बार-बार आने आवश्यक टीडीएस कटौती का सामना न करना पड़े आईए और जानते हैं। नीचे की लेख में पूरी जानकारी विस्तार से।

TDS New Rules : सीनियर सिटीजन के लिए नई टीडीएस लिमिट हुआ लागू

सीनियर सिटीजन को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने इंटरेस्ट इनकम पर टीडीएस थ्रेसहोल्ड को दुगने कर दिए हैं। वही 1 अगस्त 2025 से बैंकों द्वारा टीडीएस केवल तभी काटे जाएंगे। जब टोटल इंटरेस्ट इनकम एक वित्तीय वर्ष में ₹100000 से अधिक होंगे।

वहीं इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी सीनियर सिटीजन की टोटल इंटरेस्ट इनकम इस लिमिट के भीतर रहते हैं तो कोई टीडीएस नहीं काटे जाएंगे। वही हम फिक्स डिपाजिट, रिकरिंग डिपॉजिट और दूसरे सेविंग्स इंस्ट्रीमेंट्स से कमाए गए ब्याज पर लागू होते है।

TDS New Rules : सामान्य नागरिकों के लिए नई टीडीएस लिमिट हुआ लागू

बता दे की सामान्य नागरिकों के लिए इंश्योरेंस इनकम पर टीडीएस की लिमिट ₹40000 से बढ़कर ₹50000 कर दिए गए हैं। वहीं अगर टोटल इंटरेस्ट इनकम ₹50000 के भीतर रहते है तो कोई टीडीएस नहीं काटे जाएंगे। वही यह बदलाव उन व्यक्तियों पर टैक्स का बोझ कम करने के मकसद से किए गए हैं।

जो फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज से कमाई पर निर्भर रहते है। आईए और जानते हैं नीचे की लेख में पूरी जानकारी विस्तार से।

सरकार ने लॉटरी से जुड़ी टीडीएस नियमों को बना दिए सरल

बता दे की सरकार में लॉटरी से जुड़े टीडीएस नियमों को सरल बना दिए हैं। वही पहले एक साल में टोटल जीत₹10000 से अधिक होने पर टीडीएस काटे जाते थे। वहीं अब टीडीएस केवल तभी काटे जाएंगे। जब एक ट्रांजेक्शन ₹10000 से अधिक होंगे। आईए और जानते हैं नीचे की लेख में पूरी जानकारी विस्तार से

इंश्योरेंस कमिशन

बता दे की  इंस्योरें, एजेंट और ब्रोकरों को अब हायर टीडीएस थ्रेसहोल्ड का फायदा मिलेंगे। वही इंश्योरेंस कमिशन पर टीडीएस की लिमिट को ₹15000 से बढ़कर ₹20000 कर दिए गए हैं। आईए और जानते हैं नीचे की लेख में पूरी जानकारी विस्तार से।

म्युचुअल फंड्स और शेयर

आप सभी को बताने की म्युचुअल फंड्स और शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को अब हायर एग्जेम्पशन लिमिट का फायदा मिलेंगे। वही डिविडेंड इनकम पर टीडीएस की थ्रेसहोल्ड को ₹5000 से बढ़कर ₹10000 कर दिए गए हैं।


Join Whatsapp

Tuesday, July 8, 2025

शौक भी रहेंगे जिंदा और जेब भी रहेगी भरी! बिना Lifestyle घटाए पैसे बचाने के 5 'जादुई' तरीके, तीसरा वाला आज से ही शुरू करें

 शौक भी रहेंगे जिंदा और जेब भी रहेगी भरी! बिना Lifestyle घटाए पैसे बचाने के 5 'जादुई' तरीके, तीसरा वाला आज से ही शुरू करें


अगर आप लाइफस्टाइल की जरूरों की सही से प्लानिंग करेंगे तो पैसे भी बचेंगें और शौक भी पूरे हो सकेंगे.5 स्मार्ट तरीके आपको सिखाते हैं कि कैसे अपनी मेहनत की कमाई को अपनी खुशियों और अपने भविष्य, दोनों के लिए समझदारी से इस्तेमाल किया जाए.

वीकेंड पर दोस्तों के साथ पार्टी, महीने में एक बार बढ़िया रेस्टोरेंट में डिनर, लेटेस्ट वेब सीरीज का सब्सक्रिप्शन और साल में एक वेकेशन ट्रिप... असल में आज की लाइफस्टाइल आम तौर पर लोगों की ही कुछ ऐसी ही है. लेकिन इस चकाचौंध भरी लाइफ के बीच एक सवाल मन में हमेशा खटकता है - "बचत कैसे करें?". होता ये है की ज्यादातर लोगों को लगता है कि पैसे बचाने का मतलब है अपने सारे शौक और खुशियों को खुद से दूर कर देना, तो बता दें की ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. 
जी हां पैसे को बचाने की बस स्मार्ट प्लानिंग हर किसी को करना चाहिये. तो आज हम आपको पैसे बचाने के वो 5 स्मार्ट और प्रैक्टिकल तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आपको अपनी लाइफस्टाइल से कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा, और महीने के आखिर में आपकी जेब में मोटा पैसा भी बचा रहेगा.

बचत का नया फंडा: आप जियो शान से, बचाओ स्मार्टनेस से!

1. 30 दिन का 'इंतजार' वाला नियम (The 30-Day Rule)
अक्सर ऑनलाइन सेल में कोई महंगा फोन या शानदार जूते दिखे और तुरंत खरीदने का मन कर जाता है तो यहाँ रुकिए और वो भी बस 30 दिन रुक जाइए. इस नियम के अनुसार, कोई भी गैर-जरूरी चीज खरीदने से पहले 30 दिन इंतजार करना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि 30 दिन बाद आपको वह चीज उतनी जरूरी नहीं लगेगी और आपका पैसा बच जाएगा. यह impulsiveness (बिना सोचे-समझे खरीदारी) को रोकने का सबसे बड़ा हथियार है.

2. बजट नहीं, 'एंटी-बजट' बनाएं (The Anti-Budget Method)
बजट बनाना और उसे फॉलो करना लोगों को झंझट वाला लगता है? तो आप'एंटी-बजट' ट्राई करें. आप महीने की शुरुआत में ही अपनी कमाई का 10% या 20% हिस्सा (जितना आप बचाना चाहते हैं) सीधे एक किसी सेविंग अकाउंट या SIP में आदि में डाल दें.इसके बाद जो पैसा बचा, उसे आप अपनी मर्जी से जैसा चाहें खर्च करें. इस तरह से आपकी बचत भी हो जाएगी और आपको हर छोटे-मोटे खर्च का हिसाब रखने की टेंशन भी नहीं रहने वाली.

3. 'एक महंगा, बाकी सब सस्ता' का नियम (The 'One-Splurge' Rule)
अपने शौक को खुद से दूर किए बिना एक स्मार्ट तरीका है कि आप किसी एक चीज पर खुलकर खर्च करें जो आपको सबसे ज्यादा खुशी देती है. जैसे, अगर आपको घूमना पसंद है, तो वेकेशन पर दिल खोलकर खर्च करें, लेकिन फिर बाकी की चीजों से अपने हाथ खींच लेने होंगे. इससे ये भी नहीं लगेगा कि आप कॉम्प्रोमाइज कर रहे हैं और आपके पैसे की सेविंग्स भी हो सकती है.

4. सब्सक्रिप्शन का 'जाल' साफ करें (Declutter Your Subscriptions)


ऑनलाइन मूवी सीरीज देखने के लिए हर महीने सब्सक्रिप्शन से भी पैसा कटता है.ऐसे में एक दिन बैठकर अपनी बैंक स्टेटमेंट चेक करें जो जरूरी नहीं हों उन सब्सक्रिप्शन को तुरंत कैंसिल करें. हालांकि यह छोटी सी बचत है लेकिन साल के अंत में एक बड़ी रकम बन जाएगी.

5. 'घर पर पार्टी, बाहर से सस्ती' (The DIY Entertainment)

हर दोस्तों से साथ बाहर जाकर पार्टी करने में हजारों रुपए फूंकने की जगह,दोस्तों को घर पर ही बुलाएं. घर पर पार्टी की चीजें बनाकर एन्जॉय करना रेस्टोरेंट से बेहतर और बहुत सस्ता होता है.ऐसा करने से दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता पाएंगे और पैसे भी बचाएंगे.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)



Monday, July 7, 2025

Natural Antibiotics for Infection


Natural Antibiotics for Infection


Friday, June 27, 2025

SIP बनाएगी'धनवान', समझें ₹4,100,₹5,100,₹6,100 या ₹7,100, का पूरा रिटर्न चार्ट, आधा भारत नहीं जानता है ये कमाल का कैलकुलेशन

 SIP बनाएगी'धनवान', समझें ₹4,100,₹5,100,₹6,100 या ₹7,100, का पूरा रिटर्न चार्ट, आधा भारत नहीं जानता है ये कमाल का कैलकुलेशन

SIP है सबसे बेस्ट


SIP calculation: बचत से अमीरी की राह अब ज्यादा दूर नहीं है, ये कहना गलत नहीं होगा.अगर आप हर महीने ₹4,100, ₹5,100, ₹6,100 या ₹7,100 की SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में निवेश करना  शुरू करते हैं, तो आने वाले कुछ सालों में आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं. कंपाउंडिंग की ताकत से आपका छोटा सा इन्वेस्टमेंट हर साल बढ़ता जाता है और लंबी अवधि में यह एक बड़ा फंड तैयार कर सकता है. SIP ना केवल आसान है, बल्कि इसमें रिस्क भी कम होता है और फाइनेंशियल फ्रीडम के लिए शानदार तरीका है. तो जानिए इन निवेश राशियों पर कितना बनेगा रिटर्न और कब मिल सकता है करोड़ों का फंड.

SIP Investment:
 

 अगर आप कम इन्वेस्टमेंट में फ्यूचर के लिए बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो थोड़ी रिस्क लेने की क्षमता रखते हैं और लंबे समय तक निवेश कर सकते हैं. जी हां अगर आप हर महीने ₹4,100, ₹5,100, ₹6,100 या ₹7,100 की SIP शुरू करते हैं, तो कंपाउंडिंग के जरिए यह रकम धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और आने वाले कुछ ही सालों में यानी रिटायरमेंट तक आपको करोड़ों का फंड मिल सकता है. तो चलिए जानते हैं इस निवेश से कब और कैसे बन सकते हैं करोड़पति.  

कितने साल का करें SIP में निवेश?


अगर आप लंबे टाइम तक इन्वेस्टमेंट करने का प्लान बना रहे हैं, तो SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान आपके लिए करोड़पति बनने का एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. SIP में सही रकम का चुनाव और अनुशासित निवेश आपकी फाइनेंशियल ग्रोथ को मजबूत बना सकता है. अगर आप हर महीने ₹4,100, ₹5,100, ₹6,100 या ₹7,100 की SIP करते हैं और इसे लगातार 30 साल तक जारी रखते हैं, तो सालाना 12% रिटर्न के हिसाब से आप करोड़ों का फंड तैयार कर सकते हैं. यानी कि धैर्य और अनुशासन से किया गया निवेश आपको अमीर बना सकता है.  

41,00 रुपए की SIP से कितना बनेगा फंड?

अगर आप हर महीने ₹4,100 की SIP करते हैं और इसे लगातार 30 साल तक जारी रखते हैं, तो आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं. उदाहरण के तौर पर देखें तो 30 साल में आपका कुल निवेश ₹14.76 लाख ₹ 14,76000 (14.8 लाख)होगा. इस पर अगर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो आपकी वेल्थ ₹1.11 (1,155990 (1.1 Crores) करोड़ तक बढ़ सकती है. यानी मैच्योरिटी पर आपको लगभग ₹1.26 (1,2631990) करोड़ का फंड मिल सकता है. SIP में छोटा निवेश भी लंबे समय तक अनुशासित रूप से किया जाए, तो यह बड़ा फंड बनाकर आपकी फाइनेंशियल फ्रीडम का रास्ता खोल सकता है.  

51,00 रुपए की SIP से कितना बनेगा फंड?



तो अगर आप हर महीने ₹5,100 की SIP शुरू करते हैं और इसे 30 साल तक जारी रखते हैं, तो आप बड़ी आसानी से करोड़पति बन सकते हैं. इस अवधि में आपका कुल निवेश करीब ₹ 1,836000 (18.4 लाख) होगा. अगर इस निवेश पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो आपकी वेल्थ ₹ 1,3876963 (1.4 करोड़) करोड़ तक बढ़ सकती है. यानी कि फिर मैच्योरिटी पर आपको कुल ₹1,5712963 (1.6 करोड़)करोड़ तक का फंड मिल सकता है.यह आंकड़े दिखाते हैं कि अनुशासित और लंबी अवधि का SIP निवेश आपके फ्यूचर को आर्थिक रूप से पूरी तरह सेफ बना सकता है.


61,00 रुपए की SIP से कितना बनेगा फंड?



अगर कोई निवेशक हर महीने ₹6,100 की SIP करता है और इसे 30 साल तक लगातार शुरू रखेगा तो वह करीब ₹2,196000 (22 लाख) लाख का कुल निवेश करेगा. साथ ही अगर इस इन्वेस्टमेंट पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो इस पर वेल्थ गेन करीब ₹1,6597937 (1.7 करोड़)करोड़ हो सकती है. यानी मैच्योरिटी पर यह फंड बढ़कर ₹ 1,8793937 (1.9 करोड़) करोड़ तक पहुंच सकता है. यह आंकड़े दिखाते हैं कि निवेश में देर न करें, अभी से शुरुआत करें. 

71,00 रुपए की SIP से कितना बनेगा फंड?  



 जी हां अगर कोई हर महीने ₹7,100 की SIP करता है और इसे लगातार 30 साल तक जारी रखता है, तो आपका कुल निवेश लगभग ₹ 2,556000 (25.6 Lakhs)लाख होगा, साथ ही  अगर इस पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो इसमें वेल्थ गेन करीब ₹ 1,9318910 (1.9 Crores)करोड़ हो सकती है. यानी मैच्योरिटी पर आपका फंड बढ़कर ₹ 2,1874910 (2.2 Crores)करोड़ तक पहुंच सकता है. इस तरह, आप रिटायरमेंट से पहले ही करोड़पति बन सकते हैं.

रिटायरमेंट के पहले एसआईपी देगा अच्छा फंड



मान लीजिए अगर अभी आपकी उम्र इस समय महज 25 साल है, तो अगर आप अभी से हर महीने एक तय राशि SIP में इन्वेस्टमेंट करना शुरू कर देते हैं और इसे 30 साल तक जारी रखते हैं, तो आप 55 की उम्र तक करोड़पति बन सकते हैं. यानी रिटायरमेंट से पहले ही आप आर्थिक रूप से पूरी तरह मजबूत हो जाएंगे. अगर आप 30 की उम्र में निवेश शुरू करते हैं, तो 60 की उम्र तक करोड़पति बनने का सपना पूरा हो सकता है.  


Contact : 8360264310  Registered mutual फंड डिस्ट्रिबूटर  गुरविंदर् सिंह रतन

*mutual फंड निवेश जोखिम के अधीन है समझ कर निवेश करें। mutual फंड डिस्ट्रिबूटर से प्रमार्श करें



Tuesday, June 24, 2025

चाय बनने से भी कम टाइम में.. मिल गए Mutual Fund से करोड़ों बनाने के 5 गुरु मंत्र! अब SIP बनेगा प्रॉफिट का पिटारा

 

चाय बनने से भी कम टाइम में.. मिल गए Mutual Fund से करोड़ों बनाने के 5 गुरु मंत्र! अब SIP बनेगा प्रॉफिट का पिटारा




करोड़पति बनना चाहते हैं? हम आपको म्यूचुअल फंड के 5 गुरु मंत्र बताते हैं जो इसे सबसे आसान रास्ता बनाते हैं. आप सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं, एक ही जगह पर सोना-शेयर सबमें पैसा लगा सकते हैं, चाय बनाने से भी कम टाइम में ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं. आपका पैसा एक्सपर्ट संभालता है और SIP से सब कुछ ऑटोमेटिक हो जाता है.

हर आम आदमी का एक सपना होता है - करोड़पति बनना! लेकिन 9 से 5 की नौकरी और बढ़ती महंगाई के बीच यह सपना अक्सर सपना ही रह जाता है. लोग सोचते हैं कि अमीर बनने के लिए या तो लॉटरी लगनी चाहिए या फिर आपके पास पहले से बहुत सारा पैसा होना चाहिए. लेकिन यह पूरा सच नहीं है.

आज के समय में एक ऐसा रास्ता है जो आपको अनुशासित तरीके से करोड़पति बना सकता है, और उसका नाम है - म्यूचुअल फंड (Mutual Fund). खासकर युवाओं के बीच इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि म्यूचुअल फंड में ऐसा क्या खास है, तो पढ़िए इसके 5 सबसे बड़े फायदे जो इसे बनाते हैं वेल्थ क्रिएशन का 'मास्टर-की'.

1. करोड़पति बनने के लिए अमीर होना जरूरी नहीं
लोगों का सबसे बड़ा बहाना होता है, "निवेश के लिए पैसे कहां हैं?" म्यूचुअल फंड इस बहाने को ही खत्म कर देता है. आप यहां सिर्फ ₹100 की SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) से भी अपनी करोड़पति बनने की यात्रा शुरू कर सकते हैं. सोचिए, आपके एक दिन के चाय-समोसे के खर्च से भी कम! SIP की ताकत और कम्पाउंडिंग का जादू जब लंबे समय तक चलता है, तो यह छोटा सा निवेश ही आपको करोड़ों का मालिक बना सकता है.

2. सजी हुई है 'इन्वेस्टमेंट की थाली'
आपको अलग-अलग चीजों में निवेश करने के लिए 10 जगह भागने की जरूरत नहीं है. म्यूचुअल फंड एक 'सुपरमार्केट' की तरह है जहाँ आपको हर तरह का सामान मिलता है.

सोना खरीदना है? गोल्ड फंड है.
FD जैसा सुरक्षित रिटर्न चाहिए? डेट फंड है.
शेयर बाजार का किंग बनना है? इक्विटी फंड है.
प्रॉपर्टी में पैसा लगाना है? इंफ्रा फंड है.
मतलब, एक ही जगह पर आपकी जरूरत और रिस्क के हिसाब से हर तरह की 'इन्वेस्टमेंट की थाली' सजी हुई है.

3. कोई लाइन नहीं, कोई फॉर्म नहीं, चाय बनने से भी कम टाइम में निवेश शुरू
वो दिन गए जब निवेश करने के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे और मोटे-मोटे फॉर्म भरने पड़ते थे. आज म्यूचुअल फंड में निवेश करना किसी को वॉट्सऐप मैसेज भेजने जितना आसान हो गया है. बस अपना KYC (नो योर कस्टमर) पूरा कीजिए, जिसके लिए सिर्फ आधार और पैन कार्ड की जरूरत होती है. यह सब आप अपने मोबाइल ऐप से ही कर सकते हैं... चाय बनने से भी कम टाइम में!

4. आपका पैसा संभालने के लिए बैठा है 'एक्सपर्ट मैनेजर'
आपको यह टेंशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है कि कौन सा शेयर खरीदें, बाजार ऊपर जाएगा या नीचे. यह सिरदर्द पालने के लिए एक प्रोफेशनल फंड मैनेजर बैठा है, जिसकी यही दिन-रात की नौकरी है. वह अपनी एक्सपर्ट टीम के साथ मिलकर रिसर्च करता है और फैसला लेता है कि आपके पैसे को कहां, कब और कितना लगाना है ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सके. सोचिए, आपकी फाइनेंशियल टीम का 'कैप्टन' कोई एक्सपर्ट है!

5. ऑटो-पायलट मोड पर डालें अपना निवेश
SIP का सबसे बड़ा फायदा है कि यह आपके निवेश को 'ऑटो-पायलट मोड' पर डाल देता है. आपको बस एक बार अपने बैंक से ऑटो-पेमेंट की मंजूरी देनी होती है. इसके बाद हर महीने तय तारीख को पैसा अपने आप आपके बैंक से कटकर निवेश हो जाता है. कोई झंझट नहीं, कोई टेंशन नहीं. आप अपनी नौकरी करते रहिए, और आपका पैसा आपके लिए 24x7 काम करता रहेगा.

निष्कर्ष: जादू की छड़ी नहीं, लंबे समय का खेल है
म्यूचुअल फंड कोई जादू की छड़ी नहीं है जो आपको रातों-रात अमीर बना दे. यह एक अनुशासित और लंबे समय का खेल है. लेकिन ऊपर बताए गए ये 5 फायदे इसे आम आदमी के लिए करोड़पति बनने का सबसे प्रैक्टिकल और आसान रास्ता बनाते हैं. तो सोचना क्या है? आज ही अपनी करोड़पति बनने की यात्रा का पहला कदम उठाइए.

*(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.)

Thursday, May 22, 2025

आधा इंडिया नहीं जानता SIP का मनी मेकिंग वाला 20x12x21 फॉर्मूला, एक बार समझ लिया ये सीक्रेट तो बन जाएंगे 2 करोड़ के मालिक

आधा इंडिया नहीं जानता SIP का मनी मेकिंग वाला 20x12x21 फॉर्मूला, एक बार समझ लिया ये सीक्रेट तो बन जाएंगे 2 करोड़ के मालिक


SIP calculation: आज के समय में हर कोई यही सोचता है कि काश कोई ऐसा 'जादुई' फॉर्मूला मिल जाए जिससे आपकी मेहनत की कमाई तेजी से रॉकेट की स्पीड में बढ़ जाए. तो आज हम आपको ऐसा ही बेस्ट फॉर्मूला बताने जा रहे हैं जिसको फॉलो करके 2 करोड़ का फंड बना सकते हैं.जी हां हम जानेंगे SIP का'करोड़पति' बनाने वाला ऐसा फॉर्मूला जिसमें सिर्फ ₹20,000 महीने का निवेश करके आप 21 सालों में ₹2 करोड़ के मालिक बन सकते हैं.जी हां हम बात कर रहे हैं'20x12x21' फॉर्मूले  की...तो चलिए इसका कैलकुलेशन समझें.

हर किसी का सपना होता है कि वो करोड़पति बनें. लेकिन अधिकतर लोग ये सोचते हैं कि करोड़पति बनने के लिए या तो मोटी तनख्वाह चाहिए या फिर किस्मत साथ हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि म्यूचुअल फंड SIP का एक ऐसा 'सीक्रेट' फॉर्मूला भी है, जिसकी मदद से आप करोड़पति बन सकते हैं.जी हां इस फॉर्मूला को फॉलो करेंगे तो सिर्फ ₹20,000 महीने के इन्वेस्टमेंट में ही ₹2 करोड़ का विशाल फंड बना सकते हैं.हम बात कर रहे हैं एसआईपी के 20x12x21 फॉर्मूले की. इस फॉर्मूला की मदद से आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं.  

महंगाई को देखते हुए आज के टाइम में ₹2 करोड़ एक ऐसा आंकड़ा है जो आपको  फ्यूचर की कई परेशानियों से मुक्त करने का काम कर सकता है.हर किसी तो फ्यूचर के लिए आरामदायक रिटायरमेंट, बच्चों की  शिक्षा और शादी, अपना घर आदि के लिए कम से कम 2 करोड़ का फंड तो चाहिए ही होता है. हालांकि इन सब बड़े वित्तीय टारगेट को पूरा करने के लिए सही निवेश जरूरी है.  

फॉर्मूला के हिसाब से ₹20,000 की हर महीने की SIP शुरू करें. इसमें निवेश पर 12% (अनुमानित) सालाना औसत रिटर्न मिल सकता है. फिर 2 करोड़ के फंड के लिए इसमें 20,000 रुपए के निवेश को 21 साल तक जारी रखना होगा.इस फॉर्मूले की असली ताकत है 'पावर ऑफ कंपाउंडिंग' (चक्रवृद्धि ब्याज) और लंबा समय है. जब आप 21 साल के लंबे समय तक नियमित निवेश करेंगे तो अच्छा रिटर्न पा सकते हैं.  

अगर आप हर महीने 20,000 रुपए हर महीने एसआईपी में निवेश करते हैं तो इस पर आपको 12 फीसदी तक का सालाना रिटर्न मिल सकता है.12 फीसदी के हिसाब से 21 साल में आपका रिटर्न ₹1,58,20,135 होगा.यानी कि आप सिर्फ रिटर्न से ही करीब डेढ़ करोड़ का बेनेफिट्स पा सकते हैं.

अब अगर कैलकुलेशन से समझेंगे कि कैसे 2 करोड़ का फंड  20x12x21  के फॉर्मूला से बना सकते हैं.यानी कि  अगर आप 20,000 का निवेश 21 साल तक करेंगे तो इन्वेस्टमेंट फंड ₹50,40,000 होगा. इस इन्वेस्टमेंट पर 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से पैसा ₹1,58,20,135 मिलेगा. इसके साथ ही इन्वेस्टमेंट राशि और रिटर्न जोड़कर मैच्योरिटी पर टोटल फंड ₹2,08,60,135 के करीब मिलेगा.यानी की 2 करोड़ से ज्यादा का फंड आपके हाथ में होगा.  

हालांकि 12% या उससे कुछ अच्छा सालाना औसत रिटर्न पाने के लिए आपको इक्विटी (शेयर बाजार) में निवेश करना  अच्छा माना जाता है.म्यूचुअल फंड SIP इसका सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है.वैसे जितनी कम उम्र में आप SIP शुरू करेंगे, कंपाउंडिंग को आपके पैसे को बढ़ाने के लिए उतना ही ज्यादा समय मिलेगा..(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)

Click Here- अपना म्यूचुअल फंड SIP वाला खाता खोलेँ और निवेश करें 

इस खाते में लाइफ टाइम कोई भी चार्जस् नहीं हैं! सदैव फ्री हैं. किसी का भी खाता खोलें

M: 8360264310

*subject to market risk. 


Monday, May 19, 2025

Mutual Fund SIP: :1 हजार, 2 हजार, 3 हजार और 5 हजार की SIP से कितने साल में बनेंगे 1 करोड़

Mutual Fund SIP::: 1 हजार, 2 हजार, 3 हजार और 5 हजार की SIP से कितने साल में बनेंगे 1 करोड़



Mutual Fund SIP: हेलो दोस्तों नमस्कार क्या आप SIP करते हैं, यदि हाँ तो अच्छा हैं लेकिन यदि नहीं करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप 1000, 2000, 3000 और 5000 रुपये की SIP करके करोड़पति बन सकते हैं।

आपको बता दे अधिकांश लोग एफड़ी और आरडी में निवेश करने के बजाय म्यूचुअल फंड के जरिए एसआईपी में निवेश कर रहें हैं। ऐसा इसलिए क्युकी आरडी और एफड़ी के मुकाबले एसआईपी में तगड़ा रिटर्न के साथ कंपाउंडिंग का बहुत बड़ा लाभ मिलता हैं।

Table of Contents

Compounding का मिलता है जोरदार फायदा
गांव-कस्बे के लोग भी शुरू कर सकते हैं SIP
आजकल गाँव ग्राम के लोग भी अपने भविष्य के लिए निवेश करना शुरू कर दिए हैं, खासकर मैं मेरा नाम अरविन्द कुमार हैं मैंने साल 2023 में एसआईपी का शुरुआत किया। मैं गाँव का रहने वाला हूँ और अपने बच्चों और बुढ़ापे के लिए निवेश करना शुरू कर दिया हैं।

आप भी यदि गाँव ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं तो SIP शुरू करना बहुत आसान है। मोबाइल से,  ऐप से SIP शुरू की जा सकती है। हलाकी अच्छे म्यूचुअल फंड को चुनना एक चुनौती वाला काम हो सकता हैं।

इसलिए निवेश करने से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से सालह लेना जरूरी हैं

आप नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके अपना SIP वाला Mutual Fund स्टार्ट कर सकते हैं! 


Contact/whatsApp: 8360264310 for guidance संपर्क करे/ whatsApp group join karein free. 
Gurvinder Singh Rattan
AMFI रजिस्टरड Mutual फंड Distributor

*subject to market risk. Read documents carefully. 

Friday, May 9, 2025

SWP Table : एक बार में करें 10 लाख निवेश, हर महीने 1 लाख रुपये होगी इनकम, ये है 20 साल का टेबल-

 SWP Table : एक बार में करें 10 लाख निवेश, हर महीने 1 लाख रुपये होगी इनकम, ये है 20 साल का टेबल

रिटायरमेंट के लिए सही वक्त पर प्लानिंग और निवेश शुरू करना बेहतर होता है. अगर आपने सोच समझकर कम उम्र से ही प्लानिंग शुरू कर दी तो रिटायरमेंट के लिए आपको 55 साल या 58 साल का इंतजार नहीं करना होगा.



SWP Calculator for Retirement : रिटायरमेंट के लिए सही वक्त पर प्लानिंग और निवेश शुरू करना बेहतर होता है. अगर आपने सोच समझकर कम उम्र से ही प्लानिंग शुरू कर दी तो रिटायरमेंट के लिए आपको 55 साल या 58 साल का इंतजार नहीं करना होगा. आप रिटायरमेंट की परंपरागत उम्र से ही पहले आर्थिक आजादी पाने में कामयाब हो सकते हैं. भारत के युवा आज इस दिशा में तेजी से सोच रहे हैं. बेहतर इनकम और फाइनेंशियल प्लानिंग (Retirement Planning) को लेकर जागरूकता इसमें मदद कर रही हैं. तो भारत जैसे देश में यह सपना कैसे पूरा हो सकता है 


SWP : म्‍यूचुअल फंड का ये विकल्‍प करेगा मदद 

फाइनेंशियल फ्रीडम (Financial Freedom) पाने के रास्‍ते में आपकी मदद करेगा म्‍यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान (SWP) का विकल्‍प. सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान अपनाने (SWP Investment) के पहले आपको सबसे पहले उसमें निवेश के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना होगा. यहां मदद कर सकती है इक्विटी म्‍यूचुअल फंड की बेहतर रिटर्न देने  वाली स्‍कीम. आप निवेश के लिए लम्‍प सम या एसआईपी किसी भी विकल्‍प का सहारा ले सकते हैं. म्‍यूचुअल फंड (Mutual Fund) की कई स्‍कीम हैं, जिन्‍होंने लंबी अवधि में 12 से 15 फीसदी एनुअलाइज्‍ड रिटर्न दिया है. ऐसे में अगर 10 लाख रुपये 21 साल के लिए निवेश करें और अनुमानित रिटर्न 12 फीसदी सालाना मान लें तो 21 साल में 1,08,00,000 रुपये फंड तैयार हो सकता है. 

लम्‍स सम कैलकुलेटर

वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट :  10,00,000 रुपये 
निवेश की अवधि : 21 साल
21 साल के लम्‍प सम पर अनुमानित रिटर्न : 12 फीसदी सालाना
21 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : 1,08,00,000 रुपये 

SWP कैलकुलेटर

वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट : 1,08,00,000 रुपये 
निवेश की अवधि : 20 साल
अनुमानित रिटर्न: 8 फीसदी सालाना
हर महीने विद्ड्रॉल अमाउंट : 1 लाख रुपये 
20 साल में विद्ड्रॉल अमाउंट : 1,85,00,0000 रुपये 
20 साल बाद बैलेंस : 12,202 रुपये 
आपके निवेश पर रिटर्न : 77,12,202 रुपये 

Year

Amount Invested (₹)

Withdrawn Amount (₹)

Returns from Investment (₹)

Resultant Amount (₹)

2025

1,08,00,000

12,00,000

30,90,432

1,04,20,611 

2026

24,00,000

16,10,872

1,00,10,872

2027

36,00,000

23,68,353

95,68,353

2028

48,00,000

30,90,432

90,90,432

2029

60,00,000

37,74,278

85,74,278

2030

72,00,000

44,16,832

80,16,832

2031

84,00,000

50,14,790

74,14,790

2032

96,00,000

55,64,584

67,64,584

2033

1,08,00,000

60,62,362

60,62,362

2034

1,20,00,000

65,03,963

53,03,963

2035

1,32,00,000

68,84,891

44,94,891

2036

1,44,00,000

72,00,294

36,00,294

2037

1,56,00,000

74,44,929

26,44,929

2038

1,68,00,000

76,13,134

16,13,134

2039

1,80,00,000

76,98,796

4,98,796

2040

1,85,00,000

77,08,969

8,969

2041

1,85,00,000

77,09,686

9,686

2042

1,85,00,000

77,10,461

10,461

2043

1,85,00,000

77,11,298

10,461

2044

1,85,00,000

77,12,202

12,202

(calculator source : franklin templeton india

क्‍या है सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान

SWP या सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान अपने निवेश से पैसा निकालने का एक अनुशासित तरीका है. यह विकल्‍प रिटायरमेंट के लिए या जॉब से ब्रेक लेने के समय बेहतर काम करता है. आपको इसके लिए अपने म्युचुअल फंड को महीने की एक तय तारीख पर एक तय राशि डेबिट करने के लिए निर्देश देना होगा, और पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. निकासी के बाद बचा हुआ फंड निवेश में बना रहता है और आपको उस पर रिटर्न मिलता रहता है, जिससे आपको कंपाउंडिंग का फायदा भी मिलना जारी रहता है.

(नोट : हमने यहां एसडबल्यूपी कैलकुलेटर के आधार पर जानकारी दी है. किसी भी इक्विटभ्कि स्कीम में पैसे लगाने की सलाह नहीं दी है. सिर्फ बताया है कि इक्विटी स्कीम में लंबी अवधि के दौरान हाई रिटर्न संभव है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

CLICK HERE: To Open your Mutual Fund Account

WhatsApp: