Search This Blog

amaz



Showing posts with label How to Stuf. Show all posts
Showing posts with label How to Stuf. Show all posts

Thursday, August 7, 2025

मार्केट की गिरावट में काम आता है SIP का 10-7-1 Rule, अच्छा रिटर्न चाहिए तो न करें ये 5 गलतियां, फिर पैसा बनना तय!

 मार्केट की गिरावट में काम आता है SIP का 10-7-1 Rule, अच्छा रिटर्न चाहिए तो न करें ये 5 गलतियां, फिर पैसा बनना तय!



सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में सफलता के लिए सिर्फ निवेश शुरू करना ही काफी नहीं, बल्कि अनुशासन बनाए रखना भी जरूरी है. निवेशक अक्सर 5 आम गलतियां करते हैं. इन गलतियों से बचने के लिए, "10-7-1 रूल" एक प्रभावी रणनीति है. यह नियम निवेशकों को अनुशासित रहने और लंबी अवधि में कम्पाउंडिंग का फायदा उठाने में मदद करता है.

मार्केट की गिरावट में काम आता है SIP का 10-7-1 Rule, अच्छा रिटर्न चाहिए तो न करें ये 5 गलतियां, फिर पैसा बनना तय!

SIP तो शुरू कर दी... पर क्या आप भी उन 45% लोगों में से हैं जो दो साल के भीतर ही इसे बंद कर देते हैं? म्यूचुअल फंड एसोसिएशन (AMFI) के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. लोग बड़े उत्साह और लंबे समय के सपनों के साथ SIP शुरू करते हैं, लेकिन बाजार के एक छोटे से झटके या किसी अप्रत्याशित खर्चे के आते ही सबसे पहले अपनी SIP पर ही कुल्हाड़ी चलाते हैं.

आखिर ऐसा क्यों होता है? वजह है- निवेश से जुड़ी गलतफहमियां और वित्तीय अनुशासन की कमी.

आज हम आपको इसी समस्या का समाधान बताएंगे. हम आपको उन 5 बड़ी गलतियों से रूबरू कराएंगे जो आपकी SIP को बढ़ने से रोकती हैं और साथ ही आपको निवेश का वो शक्तिशाली '10-7-1' रूल सिखाएंगे, जो आपको न सिर्फ बाजार के उतार-चढ़ाव में टिके रहने की हिम्मत देगा, बल्कि आपकी दौलत को कई गुना तेजी से बढ़ाएगा.

क्यों डूब जाती है आपकी SIP? ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे आप?

गलती 1: SIP को लॉटरी का टिकट समझना

कई नए निवेशक यह सोचकर आते हैं कि म्यूचुअल फंड में उनका पैसा कुछ ही महीनों या एक-दो साल में डबल हो जाएगा. जब ऐसा नहीं होता, तो वे निराश होकर SIP बंद कर देते हैं और जल्दी पैसा बनाने के चक्कर में सीधे शेयरों या फ्यूचर-ऑप्शन जैसे जोखिम भरे रास्तों पर चले जाते हैं.

सच: SIP एक मैराथन है, 100 मीटर की दौड़ नहीं. यह "जल्दी अमीर बनो" स्कीम नहीं, बल्कि "धीरे-धीरे अमीर बनो" का सिद्ध फॉर्मूला है.

गलती 2: बाजार गिरने पर डरकर भाग जाना

यह सबसे आम और सबसे बड़ी गलती है. जैसे ही बाजार गिरता है और पोर्टफोलियो लाल दिखने लगता है, निवेशक घबराकर अपनी SIP रोक देते हैं और पैसा निकाल लेते हैं.

सच: बाजार में गिरावट आपके लिए 'डिस्काउंट सेल' की तरह है. इसी समय आपकी SIP आपको सस्ते में ज्यादा यूनिट्स खरीदकर देती है. जो लोग इस गिरावट में टिके रहते हैं, बाजार चढ़ने पर सबसे ज्यादा मुनाफा वही कमाते हैं.

गलती 3: इमरजेंसी के लिए कोई 'Plan B' न होना

अचानक नौकरी छूटना, कोई मेडिकल इमरजेंसी या कोई बड़ा अप्रत्याशित खर्च... ऐसी स्थितियों में अक्सर लोग सबसे पहले अपनी SIP ही बंद करते हैं.

सच: आपकी SIP आपके सपनों के लिए है, इमरजेंसी के लिए नहीं. ऐसी किसी भी आपात स्थिति के लिए हमेशा एक इमरजेंसी फंड (आपके 6 महीने के खर्च के बराबर रकम) बनाकर रखें. यह फंड आपके निवेश का सुरक्षा कवच है.

गलती 4: बिना मंजिल के जहाज चलाना

"बस निवेश कर रहा हूं"- यह रवैया बहुत खतरनाक है. अगर आपने अपने निवेश को किसी लक्ष्य से नहीं जोड़ा है, तो आप किसी भी छोटी-मोटी जरूरत के लिए उसे तोड़ देंगे.

सच: अपने निवेश को लक्ष्यों का नाम दें. जैसे - 'कार वाली SIP', 'घर के डाउन पेमेंट वाली SIP', 'बच्चों की पढ़ाई वाली SIP', 'रिटायरमेंट वाली SIP'. जब आप ऐसा करते हैं, तो आप भावनात्मक रूप से अपने निवेश से जुड़ जाते हैं और उसे बीच में नहीं छोड़ते.


गलती 5: कर्ज लेकर शौक पूरे करना

गैर-जरूरी चीजों (जैसे महंगा फोन, वेकेशन) के लिए पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड से उधार लेने की आदत आपके वित्तीय अनुशासन को खत्म कर देती है. इस कर्ज को चुकाने का दबाव अक्सर आपकी SIP पर ही आता है.

सच: निवेश का पहला नियम है - पहले बचाओ, फिर खर्च करो. अपनी जरूरतों और चाहतों के बीच का अंतर समझें.

पेश है SIP का '10-7-1' गोल्डन रूल

अब जब आप गलतियों को समझ गए हैं, तो आइए उस नियम को जानते हैं जो आपको एक सफल निवेशक बनाएगा.

SIP का 10-7-1 गोल्डन रूल

(10) 10% की गिरावट के लिए रहें तैयार

यह मानकर चलें कि बाजार हर साल 10% तक गिर सकता है. यह सामान्य है.

(7) 7 साल का समय जरूर दें

​​​​​

अपने निवेश को कम से कम 7 साल तक टिके रहने का मौका दें.

(1) हर 1 साल में निवेश बढ़ाएं

अनुशासन के साथ हर साल अपनी SIP की रकम को थोड़ा बढ़ाएं.

आइए, इस रूल को विस्तार से समझते हैं

10-10% गिरावट के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें

यह एक मनोवैज्ञानिक नियम है. पिछले 23 सालों में से 20 साल ऐसे रहे हैं जब बाजार कम से कम 10% तक गिरा है. यह बाजार का स्वभाव है. अगर आप इस सच्चाई को स्वीकार कर लेंगे, तो गिरावट के समय आप डरेंगे नहीं, बल्कि इसे एक अवसर के रूप में देखेंगे.

7- अपने निवेश को कम से कम 7 साल का समय अवश्य दें

यह धैर्य का नियम है. SIP में कम्पाउंडिंग का असली जादू दिखने में कुछ साल लगते हैं. ऐतिहासिक रूप से यह देखा गया है कि जिन लोगों ने अपने इक्विटी निवेश को 7 साल या उससे अधिक समय तक बनाए रखा, उन्हें लगभग हमेशा पॉजिटिव रिटर्न ही मिला है.

1- हर साल अपना निवेश बढ़ाएं (The Power of Step-up)

यह आपकी दौलत को तेज करने वाला 'एक्सेलरेटर' है. हर साल अपनी आय बढ़ने के साथ, अपनी SIP की रकम में भी थोड़ी बढ़ोतरी करें. आइए देखते हैं कि 10% की सालाना बढ़ोतरी कितना बड़ा अंतर पैदा कर सकती है.

कैलकुलेशन टेबल: फ्लैट SIP vs स्टेप-अप SIP

(मासिक निवेश: ₹25,000, अवधि: 10 साल, अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना)

पैरामीटर सिनेरियो A: फ्लैट SIP सिनेरियो B: स्टेप-अप SIP (10% सालाना बढ़ोतरी)

कुल निवेशित राशि ₹30 लाख ₹47.81 लाख

कॉर्पस की अनुमानित वैल्यू ₹58.04 लाख ₹84.45 लाख

मुनाफे में अंतर - ₹26.41 लाख ज्यादा

आपने देखा! सिर्फ हर साल थोड़ा सा निवेश बढ़ाने से आपका मुनाफा ₹26 लाख से भी ज्यादा बढ़ गया.


Conclusion: आपके काम की बात

SIP में पैसा बनाना रॉकेट साइंस नहीं है. यह सिर्फ दो चीजों का खेल है- गलतियों से बचना और अनुशासन बनाए रखना. अगर आप ऊपर बताई गई 5 आम गलतियों से बचते हैं और निवेश के '10-7-1' गोल्डन रूल को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो आप न केवल अपने वित्तीय लक्ष्यों को समय पर हासिल कर पाएंगे, बल्कि उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ी दौलत भी बना पाएंगे. याद रखें, SIP में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला फंड वो नहीं है जो सबसे ज्यादा रिटर्न देता है, बल्कि वो है जिसमें आप सबसे लंबे समय तक टिके रहते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. बाजार गिरने पर SIP रोकने के बजाय क्या करना चाहिए?

अगर संभव हो तो कुछ अतिरिक्त पैसा लगाकर और यूनिट्स खरीदें, या फिर कुछ न करें और अपनी SIP को चलने दें.

2. 10-7-1 रूल में 1 का क्या मतलब है?

इसका मतलब है कि आपको हर 1 साल में अपने SIP निवेश की राशि को बढ़ाना चाहिए (जिसे स्टेप-अप SIP कहते हैं).

3. इमरजेंसी फंड कितना होना चाहिए?

आपके 6 से 12 महीने के जरूरी खर्चों के बराबर की रकम आपके इमरजेंसी फंड में होनी चाहिए.

4. निवेश के लिए कौन सा फंड चुनें?

शुरुआत करने वालों के लिए, एक डायवर्सिफाइड फ्लेक्सी-कैप फंड या निफ्टी 50 इंडेक्स फंड एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

5. SIP शुरू करने का सबसे अच्छा समय क्या है?

सबसे अच्छा समय 'आज' है. जितनी जल्दी आप शुरू करेंगे, कम्पाउंडिंग को काम करने के लिए उतना ही ज्यादा समय मिलेगा.

अपना Mutual  Fund Khata खोलने के लिए यहाँ पर क्लिक करें 

अपना Mutual Fund खाता खोलने के लिए यहाँ पर क्लिक करें और SIP या Lumpsum investment या SWP की शुरुआत करें


 (ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें, अपने शहर का नाम भी लिखें)

sip investment 10 7 1 rule 5 mistakes to avoid for good returns


*Disclaimer. Only for Information. Mutual Funds are subject to market risk

Friday, August 1, 2025

TDS New Rules : FD करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले,TDS के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से होगा लागू

 TDS New Rules : FD करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले,TDS के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से होगा लागू


TDS New Rules : जैसा कि आप सभी लोगों को पता ही होगा कि 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में पेश किया गया था। वहीं केंद्रीय बजट 2025 में सरकार ने टैक्स से जुड़े कई बदलाव का ऐलान भी किए थे। वहीं इसी कड़ी में टैक्स डिडक्टेड एक्ट सोर्स के नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। वही यह बदलाव 1 अगस्त 2025 में लागू किया जाएगा। वही इस बदलाव के बाद फिक्स डिपाजिट करने वाले निवेशकों को बहुत ही बाद राहत मिलने का संभावना है।

आप सभी को बता दे की टीडीएस कोर्स पर काटे जाने वाली टैक्स होते हैं। जब बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज एक निश्चित लिमिट से अधिक हो जाती है तो बैंक को टीडीएस काटने होते है और नॉन सीनियर सिटीजन के लिए अलग-अलग होते हैं। बता दे कि बजट में इन लिमिट्स को तर्कसंगत बनाने का प्रस्ताव भी किए गए थे। ताकि बार-बार आने आवश्यक टीडीएस कटौती का सामना न करना पड़े आईए और जानते हैं। नीचे की लेख में पूरी जानकारी विस्तार से।

TDS New Rules : सीनियर सिटीजन के लिए नई टीडीएस लिमिट हुआ लागू

सीनियर सिटीजन को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने इंटरेस्ट इनकम पर टीडीएस थ्रेसहोल्ड को दुगने कर दिए हैं। वही 1 अगस्त 2025 से बैंकों द्वारा टीडीएस केवल तभी काटे जाएंगे। जब टोटल इंटरेस्ट इनकम एक वित्तीय वर्ष में ₹100000 से अधिक होंगे।

वहीं इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी सीनियर सिटीजन की टोटल इंटरेस्ट इनकम इस लिमिट के भीतर रहते हैं तो कोई टीडीएस नहीं काटे जाएंगे। वही हम फिक्स डिपाजिट, रिकरिंग डिपॉजिट और दूसरे सेविंग्स इंस्ट्रीमेंट्स से कमाए गए ब्याज पर लागू होते है।

TDS New Rules : सामान्य नागरिकों के लिए नई टीडीएस लिमिट हुआ लागू

बता दे की सामान्य नागरिकों के लिए इंश्योरेंस इनकम पर टीडीएस की लिमिट ₹40000 से बढ़कर ₹50000 कर दिए गए हैं। वहीं अगर टोटल इंटरेस्ट इनकम ₹50000 के भीतर रहते है तो कोई टीडीएस नहीं काटे जाएंगे। वही यह बदलाव उन व्यक्तियों पर टैक्स का बोझ कम करने के मकसद से किए गए हैं।

जो फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज से कमाई पर निर्भर रहते है। आईए और जानते हैं नीचे की लेख में पूरी जानकारी विस्तार से।

सरकार ने लॉटरी से जुड़ी टीडीएस नियमों को बना दिए सरल

बता दे की सरकार में लॉटरी से जुड़े टीडीएस नियमों को सरल बना दिए हैं। वही पहले एक साल में टोटल जीत₹10000 से अधिक होने पर टीडीएस काटे जाते थे। वहीं अब टीडीएस केवल तभी काटे जाएंगे। जब एक ट्रांजेक्शन ₹10000 से अधिक होंगे। आईए और जानते हैं नीचे की लेख में पूरी जानकारी विस्तार से

इंश्योरेंस कमिशन

बता दे की  इंस्योरें, एजेंट और ब्रोकरों को अब हायर टीडीएस थ्रेसहोल्ड का फायदा मिलेंगे। वही इंश्योरेंस कमिशन पर टीडीएस की लिमिट को ₹15000 से बढ़कर ₹20000 कर दिए गए हैं। आईए और जानते हैं नीचे की लेख में पूरी जानकारी विस्तार से।

म्युचुअल फंड्स और शेयर

आप सभी को बताने की म्युचुअल फंड्स और शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को अब हायर एग्जेम्पशन लिमिट का फायदा मिलेंगे। वही डिविडेंड इनकम पर टीडीएस की थ्रेसहोल्ड को ₹5000 से बढ़कर ₹10000 कर दिए गए हैं।


Join Whatsapp