Search This Blog

amaz



Showing posts with label Lumpsum. Show all posts
Showing posts with label Lumpsum. Show all posts

Monday, August 3, 2026

SIP vs Lumpsum: ₹2000 की SIP या ₹2 लाख का लंपसम? आपके बच्चे के लिए कौन-सा निवेश बेस्ट रहेगा, पूरा कैलकुलेशन समझिए

 SIP vs Lumpsum: ₹2000 की SIP या ₹2 लाख का लंपसम? आपके बच्चे के लिए कौन-सा निवेश बेस्ट रहेगा, पूरा कैलकुलेशन समझिए

SIP vs Lumpsum: बच्चे के भविष्य के लिए ₹2,000 की SIP बेहतर है या ₹2 लाख का लंपसम निवेश? 15, 20 और 25 साल के कैलकुलेशन से समझिए किस विकल्प में कितना फंड बन सकता है और किस स्थिति में कौन-सा निवेश ज्यादा समझदारी भरा रहेगा।

SIP vs Lumpsum: बच्चा जब छोटा होता है, तब उसकी पढ़ाई, कॉलेज या करियर की चिंता दूर की बात लगती है। लेकिन समय बहुत तेजी से निकलता है। आज जो बच्चा गोद में है, वही 15-20 साल बाद इंजीनियरिंग, मेडिकल, MBA या विदेश में पढ़ाई का सपना देख सकता है। ऐसे में अगर आपने समय रहते निवेश शुरू नहीं किया, तो एक साथ बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं होगा।

यहीं से एक सवाल शुरू होता है। अगर आपके पास आज ₹2 लाख हैं, तो क्या उन्हें एक साथ निवेश कर देना चाहिए? या हर महीने ₹2,000 की SIP शुरू करना ज्यादा समझदारी होगी? दोनों के अपने फायदे हैं। आइए आसान भाषा और कैलकुलेशन से समझते हैं।

SIP और लंपसम में क्या अंतर है?

SIP यानी सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान में आप हर महीने एक तय रकम निवेश करते हैं। इससे निवेश की आदत बनती है और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर भी कुछ हद तक संतुलित हो जाता है।

वहीं लंपसम में पूरी रकम एक साथ निवेश की जाती है। अगर निवेश लंबी अवधि का हो, तो पूरी रकम पहले दिन से ही कंपाउंडिंग का फायदा उठाने लगती है।

इसे उदाहरण से समझिए

अब मान लीजिए आपका बच्चा अभी छोटा है और आप उसके भविष्य के लिए निवेश शुरू करना चाहते हैं। दो विकल्प हैं। हर महीने ₹2,000 की SIP करें या आज ही ₹2 लाख का लंपसम निवेश कर दें। मान लेते हैं कि दोनों निवेशों पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है।

15, 20 और 25 साल में कितना बनेगा पैसा?

निवेश का तरीका15 साल20 साल25 साल
₹2,000 की SIP का अनुमानित फंड₹10.09 लाख₹19.98 लाख₹37.95 लाख
आपका कुल SIP निवेश₹3.60 लाख₹4.80 लाख₹6.00 लाख
₹2 लाख का लंपसम निवेश₹10.95 लाख₹19.29 लाख₹34.00 लाख
लंपसम में अनुमानित मुनाफा₹8.95 लाख₹17.29 लाख₹32.00 लाख

नोट: यह कैलकुलेशन 12% सालाना अनुमानित रिटर्न पर आधारित है। म्यूचुअल फंड बाजार से जुड़े होते हैं। इसलिए वास्तविक रिटर्न इससे कम या ज्यादा हो सकता है।

दोनों रिटर्न में अंतर क्यों दिखता है?

15 साल में ₹2 लाख का लंपसम, ₹2,000 की SIP से थोड़ा आगे दिखता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता है, SIP का फंड बड़ा होता जाता है। इसकी वजह यह नहीं है कि SIP का रिटर्न ज्यादा है, बल्कि इसलिए क्योंकि SIP में हर महीने नया पैसा भी जुड़ता रहता है।

उदाहरण के लिए, 25 साल में SIP के जरिए आपने कुल ₹6 लाख निवेश किए हैं। वहीं, लंपसम में सिर्फ ₹2 लाख लगाए हैं। इसलिए दोनों की तुलना करते समय सिर्फ अंतिम रकम नहीं, बल्कि कुल निवेश को भी ध्यान में रखना चाहिए।

अगर आज ₹2 लाख पड़े हैं...

अब मान लीजिए आपको बोनस मिला है। कोई जमीन बिकी है। या FD मैच्योर हुई है। अगर इस पैसे की अगले 20-25 साल तक जरूरत नहीं है, तो उसे बैंक खाते में पड़ा रहने देने से बेहतर है कि लंबी अवधि के लिए निवेश कर दिया जाए। इससे पूरा पैसा पहले दिन से ही आपके लिए काम करना शुरू कर देगा।

अगर हर महीने बचत करना आसान है...

हर परिवार के पास ₹2 लाख एक साथ नहीं होते। लेकिन ₹2,000 महीने निकालना कई लोगों के लिए मुमकिन होता है। ऐसे में SIP बेहतर विकल्प है। इससे घर का बजट भी नहीं बिगड़ता और धीरे-धीरे अच्छा फंड तैयार हो जाता है।

अगर दोनों कर सकते हैं तो?

मान लीजिए आपके पास ₹2 लाख भी हैं और हर महीने ₹2,000 बचाने की क्षमता भी है। ऐसे में दोनों का फायदा उठाया जा सकता है।

आज ₹2 लाख निवेश कर दीजिए। फिर अगले महीने से ₹2,000 की SIP भी शुरू कर दीजिए। इससे एक तरफ बड़ी रकम लंबे समय तक कंपाउंड होगी और दूसरी तरफ हर महीने नया निवेश भी जुड़ता रहेगा।

सबसे बड़ा रोल समय निभाता है

अक्सर लोग सही म्यूचुअल फंड ढूंढने में महीनों लगा देते हैं, लेकिन निवेश शुरू नहीं करते। जबकि सच यह है कि अच्छे फंड से भी ज्यादा ताकत समय में होती है।

अगर बच्चा अभी 3 साल का है और आपने आज निवेश शुरू कर दिया, तो आपके पास 15 से 20 साल का समय है। यही समय छोटी-छोटी रकम को बड़े फंड में बदल देता है।

इसलिए अगर आज आप सोच रहे हैं कि अगले साल से शुरू करेंगे, तो शायद वही सबसे महंगी गलती होगी। चाहे शुरुआत ₹2,000 महीने से करें या ₹2 लाख एक साथ लगाएं, सबसे जरूरी बात यह है कि शुरुआत जितनी जल्दी होगी, भविष्य उतना ही आसान हो सकता है।

(अपना Mutual Fund /SIP स्टार्ट करने के लिए यहाँ पर क्लिक् करें) 

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें

Thursday, April 9, 2026

SIP या Lumpsum: म्यूचुअल फंड में निवेश का कौन सा तरीका है बेस्ट? जानें एक्सपर्ट्स की राय | SIP or Lumpsum is the Best Way to Invest in Mutual Funds

 SIP या Lumpsum: म्यूचुअल फंड में निवेश का कौन सा तरीका है बेस्ट? जानें एक्सपर्ट्स की राय

SIP or LumpSum: हर कोई भविष्य के लिए सही जगह निवेश करना चाहता है. ऐसे में SIP और लंपसम निवेश के दो ऐसे ऑप्शन हैं, जो आपके भविष्य के लिए एक मजबूत फंड तैयार करने में मदद कर सकते हैं. जानिए कैसे?


SIP या Lumpsum: म्यूचुअल फंड में निवेश का कौन सा तरीका है बेस्ट? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Which is Better SIP or LumpSum: हर इंसान अपने फ्यूचर को आर्थिक रूप से सुरक्षित और मजबूत बनाना चाहता है, जिसके लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं जैसे कुछ लोग अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा फ्यूचर के लिए बचाकर रखते हैं तो वहीं कुछ लोग इंवेस्ट करना पसंद करते हैं, लेकिन आज भी काफी लोगों को यह नहीं पता होता कि उन्हें कहां और कैसे इन्वेस्टमेंट करना चाहिए. ऐसे में SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और लंप सम दो ऑप्शन हैं, जिनके जरिए लोग अपने फ्यूचर के लिए मजबूत फंड तैयार कर सकते हैं.

SIP क्या होता है?

SIP एक इन्वेस्टमेंट का तरीका है, जिसमें इन्वेस्टर हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करता है. इसमें इन्वेस्टर थोड़ी-थोड़ी रकम नियमित रुप से लगाते हैं. इसमें समय के साथ कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और जोखिम भी कम रहता है. यह तरीका खासतौर पर नौकरीपेशा और नए इन्वेस्टर के लिए बेहतर ऑप्शन होता है. 

हर महीने ऑटोमैटिक पैसा निवेश होता है.

कम रकम से शुरुआत कर सकते हैं.

लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम होता है.


लंपसम क्या होता है?

अगर वहीं हम बात लंप सम की करें तो लंप सम में एक बार में बड़ी रकम म्यूचुअल फंड या किसी एसेट में (स्टॉक, गोल्ड, जमीन) में लगाता है, जो सही समय पर ज्यादा रिटर्न दे सकता है, लेकिन बाजार गिरने पर नुकसान का खतरा भी होता है. सीधे तौर पर देखा जाए तो लंप सम उन लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है, जिनके पास एक साथ बड़ा पैसा है और वह उसको सही समय पर इन्वेस्ट करना चाहते हैं.

एक बार में निवेश किया जाता है.

ज्यादा रिटर्न मिल सकता है. (अगर सही समय हो)

बाजार गिरने पर नुकसान का जोखिम भी ज्यादा होता है.

SIP और लंपसम में कौन ज्यादा बेहतर है?

अब जानते हैं कि आखिरकार SIP और लंपसम में कौन ज्यादा बेहतर है? तो यह पूरी तरह आपकी निवेश क्षमता और बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है. अगर आप हर महीने थोडे़-थोड़े पैसे इन्वेस्ट करना चाहते हैं और साथ ही जोखिम कम रखना चाहते हैं तो SIP आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन होगा, क्योंकि इसमें लंबे समय में स्थिर और अच्छा रिटर्न मिलता है और वहीं अगर आपके पास एक बड़ी रकम है और बाजार गिरावट में है तो लंप सम इन्वेस्ट करना ज्यादा फायदा दे सकता है, लेकिन साथ ही आपको यह याद रखना पड़ेगा कि इसमें जोखिम भी ज्यादा होता है. इसलिए देखा जाए तो ज्यादातर लोग SIP को सुरक्षित और अच्छा ऑप्शन मानते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Thursday, December 25, 2025

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में लंपसम निवेश करें या SIP? 2025 के नतीजों से जानें क्या है आगे के लिए बेहतर

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में लंपसम निवेश करें या SIP? 2025 के नतीजों से जानें क्या है आगे के लिए बेहतर


2025 में म्यूचुअल फंड में लंपसम निवेश ने मिश्रित परिणाम दिए, जहां कई इक्विटी फंडों ने नकारात्मक रिटर्न दर्ज किया। वहीं, SIP ने निवेशकों के नुकसान को कम करने में मदद की, जिससे यह अस्थिर बाजार में एक सुरक्षित ऑप्शन साबित हुआ।

2025 में म्यूचुअल फंड में लंपसम निवेश ने निवेशकों को मिश्रित अनुभव दिया है। आपको बता दें कि जनवरी 2025 में किए गए निवेश में कई इक्विटी म्यूचुअल फंड ने नकारात्मक रिटर्न दिए है। कुल 279 इक्विटी फंड में से 181 ने मुनाफा कमाया, जबकि 98 ने नुकसान उठाया। इस दौरान सबसे ज्यादा मुनाफा 14% तक हुआ, जबकि सबसे ज्यादा नुकसान 20% तक दर्ज हुआ।

Lumpsum vs SIP

लंपसम निवेश 2025 का अनुभव

लंपसम निवेश में टाइमिंग रिस्क

 20% से 14% तक की रिटर्न का अंतर बाजार में वैल्यूएशन, सेक्टर रोटेशन और टाइमिंग की संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह लंपसम निवेश की खराबी नहीं दिखाता, बल्कि इसका मतलब है कि बाजार के सभी हिस्सों में मौके बराबर नहीं हैं और कुछ ही जगह अच्छे अवसर हैं, इसलिए निवेश का सही समय बहुत महत्वपूर्ण है।  ऐसे समय में SIP या STP जैसे धीरे-धीरे निवेश करने के तरीके अपनाने से समय का जोखिम और भावनाओं के आधार पर गलत फैसले कम किए जा सकते हैं।

SIP बनाम लंपसम

साल 2025 में हर महीने 10,000 रुपये की SIP ने निवेशकों के नुकसान को कम किया है। बता दें कि लगभग 18 इक्विटी फंड ने SIP निवेश पर 15% से ज्यादा रिटर्न दिया और सबसे ज्यादा नुकसान केवल 9.83% का रहा है। शिंदे ने कहा कि निवेशकों को थोड़े समय के नुकसान या रिटर्न से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि अपने फंड की गुणवत्ता और निवेश का मूल वितरण ( Asset Allocation ) देखना चाहिए

लंपसम निवेश 2026 में भी किया जा सकता है, लेकिन सोच‑समझकर और सही तरीके से करना चाहिए। Large cap और flexi cap फंड्स में एंट्री बेहतर है, जबकि mid और small cap फंड्स में SIP और STP ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

निवेशकों को अपनी जोखिम सहनशीलता, निवेश अवधि और वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार निर्णय लेना चाहिए। SIP और लंपसम निवेश दोनों का संयोजन रणनीतिक लाभ दे सकता है, खासकर कि अस्थिर बाजार में।

नोट:

अपना Mutual Fund खाता खोलने के लिए यहाँ पर क्लिक करें और SIP या Lumpsum investment या SWP की शुरुआत करें


 (ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें, अपने शहर का नाम भी लिखें)


WhatsApp join करने के लिए यहाँ क्लिक करें और अपना नाम एंड शहर का नाम लिख कर भेजें


डिस्क्लेमर

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। म्यूचुअल फंड बाजार से जुड़े होते हैं और इनमें जोखिम भी होता है। ऊपर दी गई गणना अनुमान पर आधारित है, वास्तविक रिटर्न इससे कम या ज्यादा हो सकता है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और फंड के दस्तावेज ध्यान से पढ़ें

Monday, December 22, 2025

गजब का ये 21X10X12 फॉर्मूला, Crorepati बनाने में मददगार, ऐसे करता है काम

 गजब का ये 21X10X12 फॉर्मूला, Crorepati बनाने में मददगार, ऐसे करता है काम

Crorepati Investment Formula: करोड़पति बनना है, तो फिर सही जगह पर नियमित निवेश जरूरी है और खास बात ये है कि निवेश का असली फायदा लॉन्गटर्म में ज्यादा मिलता है. इस फॉर्मूले से 21 साल में ये सपना पूरा किया जा सकता है.

हर किसी का सपना होता है कि वो अमीर (Rich) बने. इसके लिए वो मेहनत करता है और साथ ही साथ अपनी कमाई में से एक हिस्सा बचत (Savings) करके ऐसी जगह पर निवेश (Investment) करने का प्लान करता है, जहां उसे जोरदार रिटर्न मिले और मोटा फंड जमा हो सके. अगर आपका भी यही प्लान है, तो बता दें कि Crorepati बनने का सपना इतना मुश्किल भी नहीं है, बस जरूरत है तो सिर्फ सही जगह नियमित निवेश की. इस टारगेट को पाने में 21X10X12 फॉर्मूला आपके काम आ सकता है. आइए जानते हैं ये कैसे काम करता है?

SIP से जुड़ा फॉर्मूला, फिर पैसों की नो-टेंशन

21X10X12 फॉर्मूला दरअसल, म्यूचुअल फंड में एसआईपी निवेश (SIP Investment) से जुड़ा हुआ है, जो आपके आने वाले समय में पैसों की किल्लत को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है. फिर बात रिटायरमेंट फंड की हो या फिर बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से आपका करोड़ों का फंड जुटाने का सपना पूरा हो सकता है. इसमें मिलने वाले रिटर्न के इतिहास को देखें, तो सिर्फ 10,000 रुपये महीने की एसआईपी (Rs 10000 SIP) भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जमा कर सकती है. 

लॉन्गटर्म में कंपाउंडिंग पावर का लाभ

बता दें कि SIP एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्रोसेस है और इसमें लंबे समय तक नियिमित निवेश के जबर्दस्त फायदे मिलते हैं. इसकी वजह ये है कि लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में इसमें निवेशकों को कंपाउंडिंग का भी लाभ मिलता है. ऐसे में जरूरी है कि ये निवेश, जितना जल्द शुरू किया जाए उतना सही. SIP में मिलने वाले रिटर्न पर नजर डालें तो कई एसआईपी का रिटर्न लॉन्ग टर्म में 18 फीसदी तक रहा है, जबकि इसका निवेशकों को मिला औसत रिटर्न 12 से लेकर 18 फीसदी तक रहा है.

कैसे काम करेगा करोड़पति फॉर्मूला?

अब बताते हैं कि 21X10X12 फॉर्मूला कैसे आपको करोड़पति बनाने में काम आ सकता है. तो इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. मान लीजिए आपकी उम्र 30 साल है और इस फॉर्मूले के तहत निवेश की शुरुआत करते हैं. तो पहले समझ लें इसमें शामिल आंकड़ों के मतलब के बारे में, तो इसमें 21 का मतलब है कि आपको इतने सालों तक एसआईपी में निवेश करना है. 10 का मतलब है कि आपकी SIP 10,000 रुपये प्रति महीने की होनी चाहिए और 12 का मतलब है कि 21 साल में औसत 12 फीसदी रिटर्न. 

अब SIP Calculator से गणना करें, तो 10000 रुपये की मासिक एसआईपी के जरिए 21 सालों में आपके द्वारा जमा की गई रकम 25,20,000 रुपये होगी. अब फॉर्मूले के हिसाब से अगर इस पर 12 फीसदी का रिटर्न भी मिलता है, तो फिर आपको मिलने वाला ब्याज ही कंपाउंडिंग के साथ 79,10,067 रुपये होगा और आपका कुल फंड 1,04,30,067 रुपये हो जाएगा. यानी आप 51 साल की उम्र में Crorepati बन जाएंगे. अगर रिटर्न 16 फीसदी या फिर 18 फीसदी या इससे अधिक मिलता है, तो आपका फंड भी ज्यादा हो जाएगा. 

नोट:

अपना Mutual Fund खाता खोलने के लिए यहाँ पर क्लिक करें और SIP या Lumpsum investment या SWP की शुरुआत करें




 (ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें, अपने शहर का नाम भी लिखें) 

अपना Mutual Fund खाता खोलने के लिए यहाँ पर क्लिक करें और SIP या Lumpsum investment या SWP की शुरुआत करें


 (ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें, अपने शहर का नाम भी लिखें)

WhatsApp join करने के लिए यहाँ क्लिक करें और अपना नाम एंड शहर का नाम लिख कर भेजें


Disclaimer: यह जानकारी आपकी भेजी गई फोटो में दिए गए कैलकुलेशन और अनुमानित रिटर्न पर आधारित है। म्यूचुअल फंड बाजार से जुड़ा निवेश है और इसमें रिटर्न घट-बढ़ सकता है। निवेश करने से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और स्कीम से जुड़े सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।

Saturday, August 2, 2025

मंथली SIP या Lumpsum का एकमुश्त निवेश स्‍मार्ट इन्‍वेस्‍टर कौन सा तरीका चुनकर कमाते हैं मुनाफा? कोई नहीं बताएगा ये सीक्रेट

 मंथली SIP या Lumpsum का एकमुश्त दांव! स्‍मार्ट इन्‍वेस्‍टर कौन सा तरीका चुनकर कमाते हैं मुनाफा? कोई नहीं बताएगा ये सीक्रेट





ऐसे तमाम लोग हैं जो मार्केट में निवेश करके बेहतर मुनाफा तो कमाना चाहते हैं, लेकिन बाजार के जोखिम से घबराकर उसमें पैसा नहीं लगाते. उन्‍हें इस बात का डर रहता है कि कहीं उनका पैसा डूब न जाए. ऐसे लोगों के लिए काफी अच्‍छा ऑप्‍शन है Mutual Funds. मार्केट लिंक्‍ड इस स्‍कीम में सीधेतौर पर स्‍टॉक में पैसा लगाने की तुलना में कम जोखिम माना जाता है. लंबे समय में म्‍यूचुअल फंड्स के जरिए काफी अच्‍छा फंड तैयार किया जा सकता है. लेकिन इसमें निवेश करने के दो तरीके हैं. एक SIP यानी Systematic Investment Plan और दूसरा तरीका है Lumpsum. दोनों तरीकों के अपने अपने फायदे और नुकसान हैं. मुनाफा कमाने के लिए आपको कौन सा तरीका चुनना चाहिए? ये समझने के लिए आपको इनके फायदे और नुकसान को समझना होगा. 

पहले बात SIP की 

SIP म्‍यूचुअल फंड्स में निवेश का बेहद पॉपुलर तरीका है. एसआईपी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप अपनी सहूलियत के हिसाब से हर महीने एक निश्चित रकम निवेश कर सकते हैं. आप इसकी शुरुआत 100 रुपए से भी कर सकते हैं. 

SIP में Flexibility

एसआईपी का फायदा ये भी है कि इसमें आपको फ्लैक्सिबिलिटी मिल जाती है यानी आप अपनी आमदनी के हिसाब से इसमें निवेश को समय के साथ बढ़ा-घटा सकते हैं, इसे जरूरत पड़ने पर बीच में रोक सकते हैं और कभी भी पैसा विद्ड्रॉल कर सकते हैं.

एवरेजिंग का फायदा

एसआईपी का फायदा यह है कि आप बाजार के सभी तरह के उतार-चढ़ाव के बीच इसमें निवेश करते हैं. इससे आपको रुपी कॉस्‍ट एवरेजिंग का फायदा मिलता है. जब बाजार गिरता है तो आप अधिक यूनिट खरीदते हैं और जब बाजार बढ़ता है तो कम यूनिट खरीदते हैं, जिससे आपके निवेश की औसत लागत कम हो जाती है. इस कारण आपका निवेश एवरेज होता रहता है.   

लंबे समय में मोटा फंड

फाइनेंशियल एक्‍सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप SIP में लंबे समय के लिए पैसा लगाएं और आमदनी बढ़ने के साथ इसमें निवेश को थोड़ा-थोड़ा बढ़ाते रहें, साथ ही निवेश के मामले में अनुशासित रहें, तो एसआईपी के जरिए काफी मोटा फंड तैयार कर सकते हैं.   

ये हैं नुकसान

हालांकि एसआईपी का नुकसान ये है कि इसमें आप बाजार में किसी बड़ी गिरावट का फायदा नहीं उठा पाते हैं. इसके अलावा अगर एसआईपी की कोई किस्त भूल जाते हैं तो आपको जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है.

अब बात LUMPSUM की

Lumpsum के जरिए जब आप म्‍यूचुअल फंड्स में एकमुश्‍त पैसा इन्‍वेस्‍ट करते हैं. एकमुश्त निवेश करने का फायदा ये है कि आप बाजार की स्थिति देखते हुए निवेश कर सकते हैं और इसके उतार-चढ़ाव का फायदा उठा सकते हैं. इसमें आप पर किसी तरह का जुर्माना वगैरह नहीं लगता. 

Lumpsum के जरिए जब आप म्‍यूचुअल फंड्स में एकमुश्‍त पैसा इन्‍वेस्‍ट करते हैं. एकमुश्त निवेश करने का फायदा ये है कि आप बाजार की स्थिति देखते हुए निवेश कर सकते हैं और इसके उतार-चढ़ाव का फायदा उठा सकते हैं. इसमें आप पर किसी तरह का जुर्माना वगैरह नहीं लगता. 

बम्पर मुनाफे की संभावना

अगर आपने बाजार के निचले स्तर पर पैसा लगा दिया, तो जब बाजार चढ़ेगा, तो आपका पूरा पैसा एक साथ बढ़ेगा. इससे SIP की तुलना में बहुत ज्यादा रिटर्न मिल सकता है.

लेकिन... Lumpsum में बड़ा "रिस्क" भी है

अगर आपने गलती से बाजार के Peak पर पैसा लगा दिया, तो आपका पूरा निवेश एक साथ निगेटिव में चला जाएगा. उस नुकसान से बाहर निकलने और मुनाफे में आने में सालों लग सकते हैं, जो मानसिक रूप से बहुत परेशान करने वाला होता है.

SIP VS LUMPSUM

एक्‍सपर्ट मानते हैं कि नौकरीपेशा लोग, बिगिनर्स, जो बाजार की टाइमिंग नहीं कर सकते और लंबी अवधि के लक्ष्य (जैसे रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई) के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए SIP बेस्‍ट है, वहीं अनुभवी निवेशक जो बाजार को समझते हैं, रिस्क लेने की क्षमता रखते हैं, और जिन्हें पता है कि बाजार में कब गिरावट आई है, उनके लिए लंपसम बेहतर हो सकता है.

स्‍मार्ट निवेशक क्‍या करते हैं?

स्मार्ट इन्वेस्टर का सीक्रेट ये है कि वो "SIP या Lumpsum" में से किसी एक को नहीं चुनता. वो दोनों का इस्तेमाल करता है! इसे हाइब्रिड अप्रोच कहते हैं. वो अपने लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए एक अनुशासित SIP हमेशा चालू रखता है और हमेशा अपने पास कुछ अतिरिक्त पैसा (सरप्लस कैश) तैयार रखता है ताकि जब भी बाजार में कोई बड़ी गिरावट आए तो उस गिरे हुए बाजार का फायदा उठाने के लिए Lumpsum निवेश कर सके.  (Disclaimer: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं. निवेश करने से पहले कृपया योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें.)