Search This Blog

amaz



Thursday, April 9, 2026

SIP या Lumpsum: म्यूचुअल फंड में निवेश का कौन सा तरीका है बेस्ट? जानें एक्सपर्ट्स की राय | SIP or Lumpsum is the Best Way to Invest in Mutual Funds

 SIP या Lumpsum: म्यूचुअल फंड में निवेश का कौन सा तरीका है बेस्ट? जानें एक्सपर्ट्स की राय

SIP or LumpSum: हर कोई भविष्य के लिए सही जगह निवेश करना चाहता है. ऐसे में SIP और लंपसम निवेश के दो ऐसे ऑप्शन हैं, जो आपके भविष्य के लिए एक मजबूत फंड तैयार करने में मदद कर सकते हैं. जानिए कैसे?


SIP या Lumpsum: म्यूचुअल फंड में निवेश का कौन सा तरीका है बेस्ट? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Which is Better SIP or LumpSum: हर इंसान अपने फ्यूचर को आर्थिक रूप से सुरक्षित और मजबूत बनाना चाहता है, जिसके लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं जैसे कुछ लोग अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा फ्यूचर के लिए बचाकर रखते हैं तो वहीं कुछ लोग इंवेस्ट करना पसंद करते हैं, लेकिन आज भी काफी लोगों को यह नहीं पता होता कि उन्हें कहां और कैसे इन्वेस्टमेंट करना चाहिए. ऐसे में SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और लंप सम दो ऑप्शन हैं, जिनके जरिए लोग अपने फ्यूचर के लिए मजबूत फंड तैयार कर सकते हैं.

SIP क्या होता है?

SIP एक इन्वेस्टमेंट का तरीका है, जिसमें इन्वेस्टर हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करता है. इसमें इन्वेस्टर थोड़ी-थोड़ी रकम नियमित रुप से लगाते हैं. इसमें समय के साथ कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और जोखिम भी कम रहता है. यह तरीका खासतौर पर नौकरीपेशा और नए इन्वेस्टर के लिए बेहतर ऑप्शन होता है. 

हर महीने ऑटोमैटिक पैसा निवेश होता है.

कम रकम से शुरुआत कर सकते हैं.

लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम होता है.


लंपसम क्या होता है?

अगर वहीं हम बात लंप सम की करें तो लंप सम में एक बार में बड़ी रकम म्यूचुअल फंड या किसी एसेट में (स्टॉक, गोल्ड, जमीन) में लगाता है, जो सही समय पर ज्यादा रिटर्न दे सकता है, लेकिन बाजार गिरने पर नुकसान का खतरा भी होता है. सीधे तौर पर देखा जाए तो लंप सम उन लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है, जिनके पास एक साथ बड़ा पैसा है और वह उसको सही समय पर इन्वेस्ट करना चाहते हैं.

एक बार में निवेश किया जाता है.

ज्यादा रिटर्न मिल सकता है. (अगर सही समय हो)

बाजार गिरने पर नुकसान का जोखिम भी ज्यादा होता है.

SIP और लंपसम में कौन ज्यादा बेहतर है?

अब जानते हैं कि आखिरकार SIP और लंपसम में कौन ज्यादा बेहतर है? तो यह पूरी तरह आपकी निवेश क्षमता और बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है. अगर आप हर महीने थोडे़-थोड़े पैसे इन्वेस्ट करना चाहते हैं और साथ ही जोखिम कम रखना चाहते हैं तो SIP आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन होगा, क्योंकि इसमें लंबे समय में स्थिर और अच्छा रिटर्न मिलता है और वहीं अगर आपके पास एक बड़ी रकम है और बाजार गिरावट में है तो लंप सम इन्वेस्ट करना ज्यादा फायदा दे सकता है, लेकिन साथ ही आपको यह याद रखना पड़ेगा कि इसमें जोखिम भी ज्यादा होता है. इसलिए देखा जाए तो ज्यादातर लोग SIP को सुरक्षित और अच्छा ऑप्शन मानते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे Telegram Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)


(अपना Mutual Fund /SIP स्टार्ट करने के लिए यहाँ पर क्लिक् करें) 

No comments:

Post a Comment

Thanks, Have A Nice Day